1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Cricket News: धोनी को लेकर विराट कोहली ने किए अहम खुलासे, बताई ये बातें

Cricket News: धोनी को लेकर विराट कोहली ने किए अहम खुलासे, बताई ये बातें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और विराट कोहली (Virat Kohli) के बीच किस तरह के रिश्ते थे ये तो सभी जानते हैं। लेकिन विराट कोहली (Virat Kohli) ने महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)  के साथ अपने रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Cricket News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और विराट कोहली (Virat Kohli) के बीच किस तरह के रिश्ते थे ये तो सभी जानते हैं। लेकिन विराट कोहली (Virat Kohli) ने महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)  के साथ अपने रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने वर्तमान में अपने करियर में एक अलग तरह का अनुभव किया है। मैं क्रिकेट खेलते हुए जितना आराम महसूस करता हूं, वैसा महसूस करते हुए काफी समय हो गया है।

पढ़ें :- जोस बटलर ने खत्म की विराट कोहली की बादशाहत, IPL में RR ने दूसरी बार किया सबसे बड़ा रन चेज़

कोहली ने अपने खराब दौर पर बात करते हुए कहा कि उस दौरान अनुष्का शर्मा के साथ महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने उनको बहुत ताकत दी। उन्होंने कहा कि, अनुष्का परिवार और बचपन के कोच के अलावा एमएस धोनी खराब समय में हमें ताकत दी है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ विराट कोहली 2008 में जुड़े और वह 2011 में टीम के कप्तान बने। 2021 में वह इस भूमिका से हट गए।

उन्होंने धोनी को लेकर कहा, उनके शब्द मेरे लिए अहम थे, क्योंकि मुझे हमेशा ऐसे व्यक्ति के रूप में देखा गया है जो बहुत आत्मविश्वासी है, मानसिक रूप से बहुत मजबूत है, जो किसी भी परिस्थिति को सहन कर सकता है और रास्ता खोज सकता है और हमें रास्ता दिखा सकता है। आप जो महसूस करते हैं वह यह है कि जीवन के किसी भी समय एक इंसान के रूप में आपको कुछ कदम पीछे की ओर ले जाने की जरूरत है, समझें कि आप कैसे कर रहे हैं, आपकी भलाई किसमे है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...