1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के पिता का निधन, परिवार में शोक की लहर

क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के पिता का निधन, परिवार में शोक की लहर

अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के पिता का गुरुवार को निधन हो गया है। बताया गया कि उन्होंने अपने गंगानगर सी- पॉकेट आवास पर अंतिम सांस ली ​है। वहीं उनकी मौत से शोक की लहर दौड़ गई। उधर, परिवार में कोहरामच मच गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पिता का गुरुवार को निधन हो गया है।उन्होंने अपने गंगानगर सी- पॉकेट आवास पर अंतिम सांस ली ​है। उनकी मौत से परिवार में कोहरामच मच गया है।

पढ़ें :- बीजेपी ने लद्दाख से मौजूदा सांसद का टिकट काटकर ताशी ग्यालसन को बनाया कैंडिडेट

सूत्रों के अनुसार लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे  किरनपाल सिंह की हालत गंभीर चल रही थी। डॉक्टरों के जवाब देने पर परिवार उन्हें गंगानगर स्थित अपने आवास पर ले आए थे। किरनपाल का उपचार दिल्ली के एम्स व नोएडा के एक अस्पताल में चल रहा था। इंग्लैंड के डॉक्टरों के निर्देशन में इलाज जारी रहा। गंभीर हालत में भी किरनपाल ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए भुवी को वोट देने की अपील की थी। भुवी सर्वाधिक वोट पाकर प्लेयर ऑफ द मंथ चुने भी गए थे। इससे पिता बहुत खुश थे।

दिल्ली व नोएडा में उनकी कीमो थेरेपी पूरी हो गई थी। जिसके बाद वह खुद को ठीक महसूस कर रहे थे। लेकिन दो सप्ताह पहले उनकी हालत फिर खराब हो गई थी। उन्हें गंगानगर स्थित पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत स्थिर रहने के कुछ दिन बाद मुजफ्फरनगर क्षेत्र के मसूरी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। लीवर की बीमारी के कारण उन्हें पीलिया और अन्य कई बीमारी ने चपेट में ले लिया, जिसके बाद डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था। अब भुवी और उनकी मां इंद्रेश देवी और बहन रेखा पिता की देखरेख कर रहीं थीं।

घर पर ही कर रहे पिता की सेवा

भुवनेश्वर कुमार घर पर ही पिता की सेवा कर रहे थे। चर्चा है कि भुवी की पत्नी गर्भवती हैं। वह जल्द ही भुवी पिता बनने वाले हैं।

पढ़ें :- गरीबी हटाओ का नारा देने वाली कांग्रेस जनता को मूलभूत सुविधाएं नहीं दे पाई: CM योगी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...