1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Crime News : जौनपुर और वाराणसी में बेटियों की मिली लाश , चंदौली में बदहवास पाई गई अर्धनग्‍न लड़की

Crime News : जौनपुर और वाराणसी में बेटियों की मिली लाश , चंदौली में बदहवास पाई गई अर्धनग्‍न लड़की

यूपी (UP)के वाराणसी (Varanasi)  और जौनपुर जिले (Jaunpur District) में एक-एक लड़की की लाश मिली है। जबकि चंदौली जिले (Chandauli District) में बदहवासी की हालत में एक अर्धनग्‍न लड़की के पाए जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। शनिवार की सुबह से ही तीनों जिलों में पुलिस इन लड़कियों के गुनहगारों की तलाश में जुट गई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP)के वाराणसी (Varanasi)  और जौनपुर जिले (Jaunpur District) में एक-एक लड़की की लाश मिली है। जबकि चंदौली जिले (Chandauli District) में बदहवासी की हालत में एक अर्धनग्‍न लड़की के पाए जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। शनिवार की सुबह से ही तीनों जिलों में पुलिस इन लड़कियों के गुनहगारों की तलाश में जुट गई है। चंदौली के कोतवाली क्षेत्र (Kotwali area of Chandauli) के कोरडिया गांव (Kordia Village) के खेत में बदहवास और अर्धनग्‍न हालत में मिली लड़की को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

पढ़ें :- हम लोगों को गठबंधन मजबूत है, बिहार में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे: तेजस्वी यादव

मिली जानकारी के अनुसार लड़की तिरपाल में लिपटी हुई पाई गई थी। फिलहाल तीनों लड़कियों की पहचान नहीं हो पाई है। चंदौली में मिली लड़की के बारे में गांववालों ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी। गांववालों का कहना है कि लड़की की हालत देखकर लग रहा है कि उसके साथ दरिंदगी हुई है। सूचना पर चंदौली के एएसपी विनय कुमार सिंह (Chandauli ASP Vinay Kumar Singh) और कई अन्‍य वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों ने जिला अस्‍पताल और मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। एएसपी विनय सिंह (ASP Vinay Singh) ने बताया कि डॉक्‍टर लड़की के इलाज में जुटे हैं। लड़की के होश में आने का इंतजार है। उसकी पहचान कराए जाने की भी कोशिश की जा रही है।

उधर, वाराणसी (Varanasi) के लोहता थाना क्षेत्र (Lohta Police Station Area) के आनंदपुर गांव (Anandpur Village) के पास रिंग रोड के किनारे शनिवार की सुबह साढ़े पांच बजे के करीब 22 वर्षीय एक लड़की की लाश मिली। उसकी शिनाख्‍त भी अभी तक नहीं हो सकी है। लड़की की लाश गड्ढे में गिरी हुई मिली। उसके मुंह से खून निकल रहा था। वही शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस के मुताबिक लड़की के साथ मारपीट करके उसकी हत्या कर दी गई है। लड़की के शरीर पर कई जगह पर चोट थे।

युवती के बाएं हाथ पर गोदना गोदवाया हुआ है जिस पर विजय लिखा हुआ है। पुलिस के मुताबिक युवती की हत्याकर लाश यहां फेंकी गई है। साथ ही ये भी आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या रिंग रोड के किनारे ही की गई है। पुलिस को लाश के आस-पास शराब की बोतलें, नमकीन का पैकेट समेत कई अन्य वस्तुएं मिली हैं। युवती की लाश देखकर ऐसा लग रहा है कि उसके साथ मारपीट की गई है।

शनिवार की सुबह ही जौनपुर (Jaunpur) के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र (Gourabadshahpur Police Station Area) के झांसेपुर गांव के पास की नहर में भी एक लड़की की मिली। सुबह खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने नहर के किनारे लड़की की लाश देखकर शोर मचाया। थोड़ी ही देर में वहां भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को नहर से निकलवा कर बाहर रखवाया। लड़की की उम्र करीब 25 वर्ष लग रही है। इस लड़की की शिनाख्‍त भी अभी तक नहीं हो सकी है। एसओ विक्रम लक्ष्मण सिंह (SO Vikram Laxman Singh) ने कहा लड़की के हाथ पर कुछ लिखा है लेकिन स्पष्ट नहीं हो रहा है।

पढ़ें :- Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी का शव बांदा से गाजीपुर रवाना, शनिवार को होगा सुपुर्द-ए-खाक

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...