1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के इस जिले में लगा 30 जून तक कर्फ्यू , आवश्यक सेवाओं को रहेगी छूट

यूपी के इस जिले में लगा 30 जून तक कर्फ्यू , आवश्यक सेवाओं को रहेगी छूट

कोविड-19 महामारी की स्थिति को देखते हुए दिल्ली से सटे यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में 30 जून तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह जानकारी अपर पुलिस उपायुक्त (कानून-व्यवस्था) श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के चलते योगी सरकार ने आपदा घोषित किया है और आंशिक कर्फ्यू लगाया गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी की स्थिति को देखते हुए दिल्ली से सटे यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में 30 जून तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह जानकारी अपर पुलिस उपायुक्त (कानून-व्यवस्था) श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के चलते योगी सरकार ने आपदा घोषित किया है और आंशिक कर्फ्यू लगाया गया है।

पढ़ें :- AAP सांसद संजय सिंह पहुंचे रामपुर, कहा- भाजपा की ज़ब्त हो रही है ज़मानत, INDIA गठबंधन की बन रही है सरकार

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन बढ़ने की वजह से 30 जून तक गौतमबुद्ध नगर जिला में धारा 144 लागू कर दी गई है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं पर किसी प्रकार की रोक नहीं होगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा किसी भी प्रकार की सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, उत्सव से संबंधित गतिविधियां बिना अनुमति के नहीं होंगी। विवाह समारोह में 25 और अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोगों के शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।

बता दें कि गौतमबुद्ध नगर में भी कोरोना संक्रमण का ग्राफ अब तेजी से नीचे आता जा रहा है। सोमवार को यहां 68 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई थी और एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहीं, 181 मरीज कोरोना मुक्त होकर अपने घर लौट गए थे।

गौतमबुद्ध नगर जिले में अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 62,356 पर पहुंच गई है। जिले के विभिन्न कोविड अस्पतालों और होम आइसोलेशन में 1073 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक इलाज के दौरान 450 कोविड मरीजों की मौत हो चुकी है और 60,833 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

पढ़ें :- पीएम मोदी के नेतृत्व में किया जा रहा है 5G घोटाला, यह देश का सबसे बड़ा घोटाला है : संजय सिंह
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...