1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Cyrus Mistry passes away: हादसे में सायरस मिस्त्री की कार के उड़े परखच्चे, देखिए तस्वीरें

Cyrus Mistry passes away: हादसे में सायरस मिस्त्री की कार के उड़े परखच्चे, देखिए तस्वीरें

देश के जाने माने उद्योगपति सायरस मिस्त्री की आज सड़क दुर्घटना में मृत्यू हो गई। उनके निधन पर पीएम मोदी समेत अन्य हस्तियों ने शोक जताया है। सायरस मिस्त्री टाटा संस के चेयरमैन भी रहे हैं। 54 वर्षीय सायरस मिस्त्री की अहमदाबाद से मुंबई आते समय सड़क दुर्घटना में जान गई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Cyrus Mistry passes away:  देश के जाने माने उद्योगपति सायरस मिस्त्री की आज सड़क दुर्घटना में मृत्यू हो गई। उनके निधन पर पीएम मोदी समेत अन्य हस्तियों ने शोक जताया है। सायरस मिस्त्री टाटा संस के चेयरमैन भी रहे हैं। 54 वर्षीय सायरस मिस्त्री की अहमदाबाद से मुंबई आते समय सड़क दुर्घटना में जान गई।

पढ़ें :- Akhilesh Yadav Nomination : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज से दाखिल किया नामांकन

बताया जा रहा है कि सायरस मिस्त्री जिस कार में थे उसके एयरबैग भी खुले थे लेकिन हादसे में उनकी जान चली गयी। कार में एयरबैग भी खुले हुए पाए गए। यह कार मर्सिडीज कंपनी की जीएलसी 220डी एडिशन थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय उनकी कार काफी तेज गति से थी। जिसके बाद डिवाइडर से उनकी कार टकरा गई।

कहा ये भी जा रहा है कि घटना के समय ड्राइवर गाड़ी चला रहा था और उस समय गाड़ी में चार लोग सवार थे। मीडिया रिपोर्ट की माने तो यात्रा के दौरान उनकी कार के डिवाइडर से टकरा गई। कार में 4 लोग मौजूद थे। दो की मौके पर ही मौत हो गई और दो को अस्पताल ले जाया गया।

पढ़ें :- NCP-SCP Manifesto : शरद पवार ने नौकरी से लेकर महिला आरक्षण का किया एलान, जानें और क्या कुछ है

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...