1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. जामिया कब्रिस्तान में दानिश सिद्दीकी को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दी इजाजत

जामिया कब्रिस्तान में दानिश सिद्दीकी को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दी इजाजत

अफगानिस्तान में तालिबान के हमले में मारे गए फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी को जामिया मिल्लिया इस्लामियां यूनिवर्सिटी के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसकी इजाजत दे दी है।बता दें कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से दानिश के पार्थिव शरीर को एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली लाया जा रहा है। पार्थिव शरीर लेकर दिल्ली आ रही फ्लाइट के शाम करीब 5 बजे दिल्ली पहुंचने की संभावना है। बता दें कि दानिश अफगानिस्तान में तालिबान और अफगानी सेना के बीच जारी युद्ध को कवर कर रहे थे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में तालिबान के हमले में मारे गए फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी को जामिया मिल्लिया इस्लामियां यूनिवर्सिटी के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसकी इजाजत दे दी है।

पढ़ें :- दिल्ली विधानसभा सचिव पर गिरी गाज, कथित अनियमितता मामले में गृह मंत्रालय ने राज कुमार को किया सस्पेंड

बता दें कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से दानिश के पार्थिव शरीर को एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली लाया जा रहा है। पार्थिव शरीर लेकर दिल्ली आ रही फ्लाइट के शाम करीब 5 बजे दिल्ली पहुंचने की संभावना है। बता दें कि दानिश अफगानिस्तान में तालिबान और अफगानी सेना के बीच जारी युद्ध को कवर कर रहे थे।

दानिश घटना के समय अफगानी सुरक्षाबलों के साथ थे। अफगानिस्तान के युद्ध प्रभावित कांधार में स्पिन बोल्डक इलाके में एक झड़प के दौरान तालिबान ने दानिश की हत्या कर दी थी। दानिश की हत्या की विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने निंदा करते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की थी।

उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए संघर्ष के दौरान नागरिकों की रक्षा करने वाले नियमों की चर्चा थी। कहा  कि हिंसा के दौरान सिविलियन्स पर हमले नहीं किए जाते। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने भी दानिश शव भारत लाने के लिए अफगानिस्तान के अधिकारियों से संपर्क किए जाने की जानकारी दी थी। दानिश की मौत पर अमेरिका ने दुख जताते हुए इसे पूरी दुनिया के लिए बड़ी क्षति बताया है।

पढ़ें :- America : अमेरिका नाइजर से सैनिकों को वापस बुलाएगा , लाएगा बदलाव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...