1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Dara singh chauhan jeevan parichay: राज्य सभा फिर लोक सभा इसके बाद सभी विरोधियों को पटखनी दे विधानसभा पहुंचे दारा सिंह

Dara singh chauhan jeevan parichay: राज्य सभा फिर लोक सभा इसके बाद सभी विरोधियों को पटखनी दे विधानसभा पहुंचे दारा सिंह

आज हम आपको बताएंगे 353 मधुबन विधानसभा के विधायक दारा सिंह चौहान के बारे में। ये विधानसभा क्षेत्र उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के मऊ जिले में आता है। यहां भाजपा से विधायक हैं दारा सिंह चौहान जो पहली बार इस विधानसभा से जीत दर्ज कर के विधानभवन पहुंचे हैं।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

जीवन शैली

पढ़ें :- Weather Update : IMD ने प्रचंड गर्मी का दिया अलर्ट, इन 8 राज्यों को पड़ेगी लू की मार

Dara singh chauhan jeevan parichay: आज हम आपको बताएंगे 353 मधुबन विधानसभा के विधायक दारा सिंह चौहान के बारे में। ये विधानसभा क्षेत्र उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के मऊ जिले में आता है। यहां भाजपा से विधायक हैं दारा सिंह चौहान(Dara singh Chauhan) जो पहली बार इस विधानसभा से जीत दर्ज कर के विधानभवन(Vidhan Sabha) पहुंचे हैं। दारा सिंह का जन्म 25 जुलाई 1963 को राम किसुन चौहान के घर में हुआ। दारा सिंह का जन्म स्थान गेलवारा जो आजमगढ़(Aazam Garh) जिले में स्थित है वहां हुआ। दारा हिन्दू धर्म के पिछड़ी जाति चौहान से आते हैं। इनकी शिक्षा दीक्षा इंटरमीडिएट तक ही हुई है।

पिता का नाम-       श्री राम किसुन चैहान
जन्‍म तिथि-            25 जुलाई, 1963
जन्‍म स्थान –          गेलवारा (आजमगढ़)
धर्म-                     हिन्दू
जाति –                  पिछड़ी जाति (चौहान)
शिक्षा-                   इण्टरमीडिएट
विवाह तिथि-          1983
पत्‍नी का नाम-       श्रीमती दिशा चौहान
सन्तान-                 दो पुत्र, दो पुत्रियाँ
व्‍यवसाय –              कृषि
मुख्यावास-            ग्राम- गेलवारा, पोस्ट- जमालपुर, जनपद- आजमगढ़

राजनीतिक इतिहास

1996-2006 सदस्य, राज्य सभा
2009-2014 सदस्य, पन्द्रहवीं लोकसभा
मार्च, 2017 सत्रहवीं विधान सभा के सदस्य प्रथम बार निर्वाचित

पढ़ें :- यूपी के इस गांव में चुनाव का बहिष्कार, 2019 में पड़े थे 94 प्रतिशत वोट; जानें क्या है पूरा मामला

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...