नई दिल्ली। भारत दौरे पर आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी बेटी इवांका भी यहां आ रहीं हैं। अधिकारिक सूत्रों ने इवांका के भारत दौरे पर आने की बात कही है। इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप के प्रतिनिधिमंडल में उनके वरिष्ठ सहायक और दामाद जेरेड कुशनर भी होंगे।
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 और 25 फरवरी को भारत यात्रा पर आ रहे हैं। इस शिष्टमंडल में वित्त मंत्री स्टीवन म्नूचिन और वाणिज्य मंत्री बिल्बर रोस भी होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति 24 फरवरी को अहमदाबाद पहुंचेंगे।
अहमदाबाद से वह आगरा जाएंगे और यात्रा के मुख्य चरण में राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे। आधिकारिक सूत्रों इसकी पुष्टि की है कि इवांका ट्रंप और अमेरिकी राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनेर शिष्टमंडल में शामिल होंगे।