1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. महेंद्र सिंह धोनी के घर आये नन्हें मेहमान के साथ बेटी जीवा ने शेयर किया फोटो

महेंद्र सिंह धोनी के घर आये नन्हें मेहमान के साथ बेटी जीवा ने शेयर किया फोटो

भारत के पूर्व क्रिकेटर और महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर एक नन्हा मेहमान आया है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के पूर्व क्रिकेटर और महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर एक नन्हा मेहमान आया है। आप ये खबर पढ़ के जरुर चौंक गये होंगे। तो हम आपको बता दें कि ये नन्हा मेहमान कोई इंसान नहीं है। आपको तो पता ही है कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का कार और बाइक प्रेम किसी से छिपा नहीं है। देश की सेवा को ध्यान में रखते हुए वह सैन्य प्रेम भी दर्शा चुके हैं।

पढ़ें :- टी20 वर्ल्ड कप खेलना है तो हार्दिक पंड्या को करना पड़ेगा ये बड़ा काम, BCCI ने तय किया क्राइटेरिया!

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वे किसान बन चुके हैं। इसी कड़ी में अब धौनी का एक और प्रेम उजागर हो गया है। यही वजह है कि पूर्व कप्तान धौनी के घर में एक नया मेहमान आ गया है, जिसकी धौनी जमकर सेवा कर रहे हैं और उनकी बेटी जीवा भी उसके साथ खेल रही है।

दरअसल, धौनी की पत्नी साक्षी ने बेटी जीवा के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी है कि धौनी अपने घर में एक छोटा घोड़ा लेकर आए हैं। साक्षी ने इंस्टाग्राम पर बेटी जीवा धौनी के साथ एक छोटे घोड़े की तस्वीर शेयर की है, जिसमें जीवा घोड़े के माथे पर हाथ रखी हुई हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...