1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कर्नाटक के पूर्व CM बीएस येदियुरप्पा की नातिन का फंदे से लटकता मिला शव

कर्नाटक के पूर्व CM बीएस येदियुरप्पा की नातिन का फंदे से लटकता मिला शव

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (Former Chief Minister BS Yediyurappa) की पेाती सौंदर्या  (Soundarya) का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटकता हुआ मिला। इसकी जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आत्महत्या की पुष्टि नहीं हो सकी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (Former Chief Minister BS Yediyurappa) की पेाती सौंदर्या  (Soundarya) का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटकता हुआ मिला। इसकी जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आत्महत्या की पुष्टि नहीं हो सकी है।

पढ़ें :- यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में एमओयू करने वाले उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर कराया  जाए : योगी

पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। बता दें कि, बेंगुलरु के एक निजी अपार्टमेंट में सौंदर्या (Soundarya) का शव फंदे से लटकता मिला। इसके बाद सौंदर्या (Soundarya) को फंदे से नीचे उतारक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि, 30 वर्षीय सौंदर्या (Soundarya) बेंगलुरु के एक अस्पताल में डॉक्टर थी। वह माउंट कार्मेल कॉलेज के पास अपार्टमेंट में अपने पति और छह महीने के बच्चे के साथ रह रही थीं। उनके पति भी पेशे से डॉक्टर हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...