जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का शनिवार को निधन। दोबारा जोड़ यात्रा में शामिल थे| यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी उसके बाद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उन्होंने वहां पर दम तोड़ दिया|
Congress MP Santokh Singh: जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख चौधरी का शनिवार को निधन हो गया। वो भारत जोड़ो यात्रा में शामिल थे। यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी उसके बाद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उन्होंने वहां पर दम तोड़ दिया|
खबर मिलते ही राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से निकल कर अस्पताल पहुंचे। इनके मृत्यु के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि “जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी की असामयिक मृत्यु से मुझे गहरा दुख हुआ है.. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।” बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा पिछले साल 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई और 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में समाप्त होगी।
हार्ट अटैक बताई जा रही वजह
बताया जा रहा है कि संतोख चौधरी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल थे। इसी दौरान फगवाड़ा के नजदीक भाटिया गांव के पास उन्हें हार्ट अटैक आया। चौधरी को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका देहांत हो गया। चौधरी के देहांत के बाद भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई। चौधरी 76 साल के थे।