1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- मंडिया बंद कर गेंहू सीधे अडानी के गोदाम ले जाने के दिये गये आदेश

दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- मंडिया बंद कर गेंहू सीधे अडानी के गोदाम ले जाने के दिये गये आदेश

हरियाणा रोहतक से सांसद और कांग्रेसी नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भारतीय जनता पार्टी पर मंडियों को खत्म करने का आरोप लगाते हुए एक ट्वीट किया है। ट्वीट के साथ एक लेटर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि किसान आंदोलन के दौरान सरकार लगातार झूठ बोलती रही कि मंडिया बंद नहीं होंगी।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

चंडीगढ़। हरियाणा रोहतक से सांसद और कांग्रेसी नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भारतीय जनता पार्टी पर मंडियों को खत्म करने का आरोप लगाते हुए एक ट्वीट किया है। ट्वीट के साथ एक लेटर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि किसान आंदोलन के दौरान सरकार लगातार झूठ बोलती रही कि मंडिया बंद नहीं होंगी। लेकिन ये लेटर सरकार की मंडी विरोधी मानसिकता को उजागर करता है।

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

सरकार ने हरियाणा की आधा दर्जन मंडियों के दरवाजे बंद करके इसबार गेंहूं सीधे अडानी गोदाम ले जाने के आदेश दिये हैं। यह मंडिया खत्म करने की शुरुआत है। इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक भारतीय खाद्य एंव रसद विभाग का लेटर भी पोस्ट किया है।

बता दें कि पिछले साल तक लगभग एक साल से भी ऊपर समय से देश के किसान केंद्र सरकार के द्वारा लाये गये तीन कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत थे। जिसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों से माफी मांगते हुए और उन्हें तीनों कानूनों के फायदों को ना समझा पाने की बात कहते हुए वापस ले लिया था। मोदी के फैसले के बाद तीनों कानून रद्द कर दिये गये थे। उस आंदोलन के दौरान भी किसान केंद्र सरकार पर मंडियों को खत्म करने का आरोप लगा रहे थे। इसी बात की आशंका को व्यक्त करते हुए कांग्रेस हरियाणा के नेता दीपेंद्र हुड्डा ने ये ट्वीट किया है।

 

पढ़ें :- दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है...600 वकीलों की चिट्ठी पर बोले पीएम मोदी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...