1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. MAMI के चेयरपर्सन से दीपिका पदुकोण ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

MAMI के चेयरपर्सन से दीपिका पदुकोण ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

बॉलीवुड के सबसे चर्चित अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने (Mumbai Academy of Moving Image) MAMI के चेयरपर्सन के पद से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया के जरिए दीपिका ने एक जानकारी फैंस से साझा की है। दीपिका की दो वर्षों पूर्व MAMI के चेयरपर्सन पद पर नियुक्ति हुई थी। उन्होंने किरण राव को रिप्लेस किया था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड के सबसे चर्चित अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने (Mumbai Academy of Moving Image) MAMI के चेयरपर्सन के पद से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया के जरिए दीपिका ने एक जानकारी फैंस से साझा की है। दीपिका की दो वर्षों पूर्व MAMI के चेयरपर्सन पद पर नियुक्ति हुई थी। उन्होंने किरण राव को रिप्लेस किया था।

पढ़ें :- 'Thank You God' song launch: ध्वनि भानुशाली का नया सॉन्ग 'थैंक यू गॉड' हुआ लॉन्च

उस दौरान दीपिका ने MAMI से जुड़ने पर खुशी जाहिर की थी। इंस्टाग्राम पर दीपिका ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा है कि MAMI से अलग होने की जानकारी दी है। इस तस्वीर के साथ दीपिका ने लिखा- ‘MAMI के बोर्ड मे शामिल होना और चेयरपर्सन के तौर पर सर्व करना मेरे लिए एक सिखने वाला अनुभव रहा है।

एक कलाकार के तौर पर ये बेहद सशक्त अनुभव था कि पूरी दुनिया के टैलेंट और सिनेमा को मुंबई में लाना, मेरा दूसरा घर’। MAMI से इस्तीफा देने के पीछे उन्होंने कहा कि, मेरे पास जितना काम है, उसमें मैं MAMI को उतना फोकस और ध्यान नहीं दे पाऊंगी, जितना इसके लिए जरूरी है’। दीपिका ने आगे लिखा- ‘मैं ये मानते हुए MAMI से अलग हो रही हूं कि ये सबसे बेहतक हाथों में हैं और ये कि एकेडमी के साथ मेरा रिश्ता और जुड़ाव जिंदगी भर रहेगा’।

 

पढ़ें :- Taapsee Pannu ने फ्लॉन्ट की फ्यूजन साड़ी, हॉट लुक देख फैन्स हुए दीवाने
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...