मुंबई। मुंबई शहर में गणपति महोत्सव पर एक अलग रौनक देखने को मिलती है। ऐसा लगता है मुंबई में भगवान गणेश पधारे हुए हैं। जिनके दर्शन के लिए पूरा मुंबई शहर घर से निकल पड़ता है। आम व्यक्तियों के अलावा बॉलीवुड कलाकार भी इस महोत्सव खूब उत्साहित दिखते हैं। इस महात्सव पर बॉलीवुड कलाकार पारंपरिक अंदाज़ में दर्शन के लिए जाते दिखाई देते हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण भी गणपति विसर्जन से पहले लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचीं। सोशल मीडिया पर भगवान गणेश के दर्शन करने पंडाल पहुंची दीपिका पादुकोण की फोटो खूब वायरल हो रही है।
तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दीपिका पादुकोण नंगे पैर पंडाल में जाती दिखाई दे रही हैं। भीड़ में दीपिका के लुक ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच रखा है। इस दौरान दीपिका ने लाइट पिंक और क्रीम कलर की साड़ी पहन रखी है। इस पारंपरिक अंदाज़ में दीपिका पादुकोण काफी खूबसूरत लग रहीं हैं।
इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी बप्पा के दर्शन करने पहुंची थीं, लेकिन वहां से आते समय उनकी कोल्हापुरी चप्पल ही चोरी हो गई। जिसके बाद वो पैदल पंडाल से नंगे पैर वापस आई। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद वीडियो शेयर कर दी थी।
Because what’s a Darshan to Mumbai’s iconic #lalbaughcharaja if you don’t lose your shoes? 🤣🤣🤣 #sachcheybhakt pic.twitter.com/CDDYS0FP88
— Swara Bhasker (@ReallySwara) September 11, 2019
पढ़ें :- भारत में लॉन्च हुई AMAZFIT GTR 2E, AMAZFIT GTS 2E, फीचर्स ने बनाया दीवाना