1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Deepotsav 2022: पीएम मोदी बोले-रामलला के दर्शन और उसके बाद राजा राम का अभिषेक, ये सौभाग्य उनकी कृपा से ही मिलता है

Deepotsav 2022: पीएम मोदी बोले-रामलला के दर्शन और उसके बाद राजा राम का अभिषेक, ये सौभाग्य उनकी कृपा से ही मिलता है

दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला के दर्शन किए। इसके बाद वो दीपोत्सव के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि, श्री रामलला के दर्शन और उसके बाद राजा राम का अभिषेक, ये सौभाग्य रामजी की कृपा से ही मिलता है। जब श्रीराम का अभिषेक होता है तो हमारे भीतर भगवान राम के आदर्श, मूल्य और दृढ़ हो जाते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

अयोध्या। दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला के दर्शन किए। इसके बाद वो दीपोत्सव के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि, श्री रामलला के दर्शन और उसके बाद राजा राम का अभिषेक, ये सौभाग्य रामजी की कृपा से ही मिलता है। जब श्रीराम का अभिषेक होता है तो हमारे भीतर भगवान राम के आदर्श, मूल्य और दृढ़ हो जाते हैं।

पढ़ें :- 'AI का मैजिक टूल के रूप में प्रयोग बहुत बड़ा अन्याय,' Bill Gates से बोले PM Modi

उन्होंने कहा कि, आजादी के अमृतकाल में भगवान राम जैसी संकल्प शक्ति, देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी। भगवान राम ने अपने वचन में, अपने विचारों में, अपने शासन में, अपने प्रशासन में जिन मूल्यों को गढ़ा, वो सबका साथ-सबका विकास की प्रेरणा हैं और सबका विश्वास-सबका प्रयास का आधार हैं। इसके साथ ही लाल किले से मैंने सभी देशवासियों से पंच प्राणों को आत्मसात करने का आह्वान किया है।

इन पंच प्रांणों की ऊर्जा जिस एक तत्व से जुड़ी है, वो है भारत के नागरिकों का कर्तव्य। आज अयोध्या नगरी में, दीपोत्सव के इस पावन अवसर पर हमें अपने इस संकल्प को दोहराना है, श्रीराम से सीखना है। उन्होंने कहा कि, भगवान राम, मर्यादापुरुषोत्तम कहे जाते हैं। मर्यादा, मान रखना भी सिखाती है और मान देना भी, और मर्यादा, जिस बोध की आग्रह होती है, वो बोध कर्तव्य ही है।

राम किसी को पीछे नहीं छोड़ते। राम कर्तव्य-भावना से मुख नहीं मोड़ते। इसलिए, राम, भारत की उस भावना के प्रतीक हैं, जो मानती है कि हमारे अधिकार हमारे कर्तव्यों से स्वयं सिद्ध हो जाते हैं।

पढ़ें :- मुख्तार अंसारी के बेटे उमर का बड़ा आरोप, बोला- पिता ने बताया था कि स्लो पॉइजन दिया जा रहा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...