1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Deepotsav 2022: दीपोत्सव की तैयारियां हुईं पूरी, राममय हुई अयोध्या, देखिए तस्वीरें

Deepotsav 2022: दीपोत्सव की तैयारियां हुईं पूरी, राममय हुई अयोध्या, देखिए तस्वीरें

अयोध्या में दीपोत्वस की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रामनगरी दुल्हन की तरह सज गई है। श्रीराम की स्तुति व भजनों से पूरी अयोध्या राममय हो गयी है। बड़ी संख्या में लोग दीपोत्सव में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Deepotsav 2022:  अयोध्या में दीपोत्वस की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रामनगरी दुल्हन की तरह सज गई है। श्रीराम की स्तुति व भजनों से पूरी अयोध्या राममय हो गयी है। बड़ी संख्या में लोग दीपोत्सव में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं।

पढ़ें :- हम लोगों को गठबंधन मजबूत है, बिहार में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे: तेजस्वी यादव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बाद दीपोत्सव में अयोध्या पहुंचेंगे। पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपोत्सव में शामिल हो रहे हैं। वहीं, सजावट से श्रीराम जन्मभूमि, राम की पैड़ी, सरयू घाट से लेकर रामकथा पार्क तक आभा निखर उठी है। रामनगरी में दीपोत्सव को अविस्मरणीय बनाने में शासन-प्रशासन जुटा है।

राम की पैड़ी पर 15 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इस बार विश्व रिकॉर्ड के साक्षी पीएम नरेंद्र मोदी भी होंगे। वहीं, पूरी अयोध्या को 20 लाख दीपकों से रोशन किया जाना है।

पढ़ें :- जेल में बंद पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ गृह मंत्रालय ने सीबीआई जांच को दी मंजूरी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...