1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. Delhi Capitals New Captain: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया कप्तान, ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद ये खिलाड़ी संभालेगा कमान

Delhi Capitals New Captain: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया कप्तान, ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद ये खिलाड़ी संभालेगा कमान

आईपीए 2023 (IPL 2023) का आगाज जल्द ही होने जा रहा है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi capitals) को नया कप्तान मिल गया है। दरअसल, ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के कार दुर्घटना में घायल होने के बाद टीम को नया कप्तान डेविड वॉर्नर (David warner) के रूप में मिला है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Delhi Capitals New Captain: आईपीए 2023 (IPL 2023) का आगाज जल्द ही होने जा रहा है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi capitals) को नया कप्तान मिल गया है। दरअसल, ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के कार दुर्घटना में घायल होने के बाद टीम को नया कप्तान डेविड वॉर्नर (David warner) के रूप में मिला है। इसके साथ ही अक्षर पटेल (Akshar Patel) को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं, ऋषभ पंत के अगले सीजन में वापस लौटने की उम्मीद है।

पढ़ें :- IPL 2023 न खेलकर तीन खिलाड़ियों ने देश के लिए निभाया फर्ज, अब क्रिकेट बोर्ड ने दिया इनाम

सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर चुके हैं वॉर्नर
बता दें कि, डेविड वॉर्नर (David warner)  इससे पहले आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर चुके हैं। अब वो दिल्ली कैपिटल्स (Delhi capitals) की कप्तानी संभालेंगे। बता दें कि, 2016 में वॉर्नर (David warner)  ने सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन बनाया गया था। वह 2022 में दिल्ली की टीम से जुड़े थे। उन्हें फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन में 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। वॉर्नर (David warner)  ने उसके बाद सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 12 मैचों में 48 की औसत से 432 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 150.52 रहा था। वॉर्नर के बल्ले से पांच अर्धशतक निकले थे।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम:
डेविड वार्नर (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, फिलिप सॉल्ट, राइली रूसो, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, एनरिच नोर्त्जे, चेतन साकरिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...