1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अस्पताल में भर्ती सतेंद्र जैन से पूछा हालचाल, मिलकर लगाया गले

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अस्पताल में भर्ती सतेंद्र जैन से पूछा हालचाल, मिलकर लगाया गले

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अस्पताल में भर्ती पूर्व मंत्री सतेंद्र जैन से मुलाकात करके उनका हालचाल लिया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

दिल्ली।  दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को अस्पताल में भर्ती पूर्व मंत्री सतेंद्र जैन (Satendra Jain) से मुलाकात करके उनका हालचाल लिया। सतेंद्र जैन लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल भर्ती है। इस दौरान दिल्ली सीएम ने सतेंद्र जैन (Satendra Jain) गले लगा लिया।

पढ़ें :- 'मणिपुर जल रहा है, चीन ने गलवान में कब्ज़ा किया फिर भी मोदी मौन', केजरीवाल बोले-' पीएम साहब आंख दिखाने की हिम्मत तो दिखाओ'

सत्येंद्र जैन (Satendra Jain) की खराब सेहत के चलते कोर्ट ने उन्हें छह हफ्ते की बेल दी है। सत्येंद्र जैन को शीर्ष अदालत से जमानत मानवीयता के आधार पर मिली है।

पढ़ें :- Delhi Assembly Session : दिल्ली विधानसभा में गूंजे नारे 'मोदी तेरे राज में, मणिपुर जल गया आग में', बीजेपी के 6 विधायकों को सदन से निकाला बाहर

ईडी के वकील ने जैन (Satendra Jain) की जमानत का विरोध किया था, लेकिन पूर्व मंत्री के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने अदालत से कहा था कि उनकी हालत को देखते हुए कम से कम मानवीयता के आधार पर जमानत दे दीजिए।

पूर्व मंत्री को दो दिन पहले को जमानत मिलने के बाद रविवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  सत्येंद्र जैन (Satendra Jain) से मिले हैं।सत्येंद्र जैन (Satendra Jain) से सीएम केजरीवाल की एक साल बाद मुलाकात हुई है। एक दौर वो भी था जब दिल्ली सचिवालय में काम करते हुए विभिन्न मसलों पर दोनों के बीच कई बार मुलाकातें होती थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...