1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Delhi : सीएम बोले-‘केजरीवाल नहीं, देश महत्वपूर्ण है’, मैं वतन के लिए दे सकता हूं जान

Delhi : सीएम बोले-‘केजरीवाल नहीं, देश महत्वपूर्ण है’, मैं वतन के लिए दे सकता हूं जान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हमले के एक दिन बाद बीजेपी पर बड़ा अटैक किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह देश के लिए जान भी दे सकते हैं। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने कहा था कि भाजपा के लोग अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश कर रहे हैं। पार्टी की तरफ से कहा गया था कि जब चुनाव में जीत हासिल नहीं कर पाए तो केजरीवाल को मारने की कोशिश की जा रही है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हमले के एक दिन बाद बीजेपी पर बड़ा अटैक किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह देश के लिए जान भी दे सकते हैं। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने कहा था कि भाजपा के लोग अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश कर रहे हैं। पार्टी की तरफ से कहा गया था कि जब चुनाव में जीत हासिल नहीं कर पाए तो केजरीवाल को मारने की कोशिश की जा रही है।

पढ़ें :- एलन मस्क पर भड़के ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री, बता दिया घमंडी

केजरीवाल ने यह बात गुरुवार को दिल्ली में ई-ऑटो के लॉन्च प्रोग्राम में संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि केजरीवाल महत्वपूर्ण नहीं है, यह देश जरूरी है। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने बीजेपी को इस तरह की गुंडागर्दी शोभा नहीं देती। इससे देश के युवाओं को गलत संदेश जाता है।

बता दें कि बुधवार को केजरीवाल के घर के बाहर भाजपा युवा मोर्चे के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। विधानसभा में ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर दिए गए बयान के बाद कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किए। इसी श्रृंखला में उनके घर के बाहर भी विरोध हो रहा था।

इसके बाद आप नेताओं ने कहा कि भाजपा के लोगों ने केजरीवाल के घर पर हमला किया और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। चुप्पी तोड़ते हुए दिल्ली के सीएम ने कहा कि हमें मिलकर देश को आगे ले जाना है। हमने लड़ने में ही 75 साल गंवा दिए।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव:विधायक ने बनाई रणनीति,कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...