1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सेवा दिवस के रूप में राहुल गांधी का जन्मदिन मना रही दिल्ली कांग्रेस, जरूरतमंदों को मुफ्त में देंगे राशन

सेवा दिवस के रूप में राहुल गांधी का जन्मदिन मना रही दिल्ली कांग्रेस, जरूरतमंदों को मुफ्त में देंगे राशन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज राहुल गांधी 51 वर्ष के पूरे हो जायेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनायेगी। सेवा दिवस के दिन दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों को मुफ्त में जरूरी सामान बाटेंगे। इसमें फेस मास्क, दवाइयां और पका हुआ खाना शामिल है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज राहुल गांधी 51 वर्ष के पूरे हो जायेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनायेगी। सेवा दिवस के दिन दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों को मुफ्त में जरूरी सामान बाटेंगे। इसमें फेस मास्क, दवाइयां और पका हुआ खाना शामिल है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए

कांग्रेस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी थी। दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता नगर निगम के 271 वार्डों में मुफ्त राशन प्राप्त करने के लिए लाइन में लगे लोगों को बाटेंगे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता मास्क, दवाइयां, पका हुआ खाना, पानी और दूसरी जरूरी चीजें बाटेंगे।

बता दें कि दिल्ली सरकार बिना राशन कार्ड वाले लोगों को भी मुफ्त में राशन मुहैया करा रही है। लॉकडाउन के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन लोगों के लिए इस राहत पैकेज का एलान किया था। दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता सेवा दिवस को कल यानी रविवार को भी मनाएंगे। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य लोगों की सेवा करना है और आज के समय में लोगों कई तरह की चुनौतियां देख रहे हैं।

 

पढ़ें :- दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है...600 वकीलों की चिट्ठी पर बोले पीएम मोदी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...