1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दिल्ली: बेखौफ बदमाशों ने मसहूर बिल्डर की चाकू से गोदकर की हत्या, सीएम केजरीवाल के घर से कुछ दूर पर हुई वारदात

दिल्ली: बेखौफ बदमाशों ने मसहूर बिल्डर की चाकू से गोदकर की हत्या, सीएम केजरीवाल के घर से कुछ दूर पर हुई वारदात

राजधानी दिल्ली (Delhi) में अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं। वो ताबड़तोड़ वारदात को आंजम देकर आसानी से फरार हो जा रहे हैं। इस बीच दिल्ली के पॉश इलाके सिविल लाइंस में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां पर लूटपाटा के बाद एक बिल्डर की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने बिल्डर पर चाकू से हमले किए थे। वहीं, पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली (Delhi) में अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं। वो ताबड़तोड़ वारदात को आंजम देकर आसानी से फरार हो जा रहे हैं। इस बीच दिल्ली के पॉश इलाके सिविल लाइंस में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां पर लूटपाटा के बाद एक बिल्डर की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने बिल्डर पर चाकू से हमले किए थे। वहीं, पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा-ये राजनीतिक मामला

बताया जा रहा है कि घटना स्थल से करीब एक किमी दूर सीएम केजरीवाल का घर है। इस वारदात के बाद पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। उत्तरी जिले की सिविल लाइंस थाना पुलिस ने बताया कि बिल्डर राम किशोर अग्रवाल (77) (Ram Kishore Agarwal) की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। इस घर में राम किशोर के अलावा उनके बेटे-बहू रहते हैं। रविवार सुबह पुलिस को इस घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक के बेटे ने अपने पिता को बिस्तर पर पड़ा देखा और उनके शरीर पर चाकू से गोदने के निशान थे। कमरे से कुछ गत्ते के डिब्बे भी गायब मिले, जिनमें नकदी रखी हुई थी। नकदी की सही मात्रा का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सूत्रों की माने तो इस घटना में पुलिस ​किसी करीबी की मिलीभगत मानकर आगे की जांच कर रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...