1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. यमुना नदी के पानी से दिल्ली जलबोर्ड के अधिकारी ने किया स्नान,बीजेपी सांसद ने दी थी चुनौती, बोले-लोग बेझिझक डुबकी लगाएं

यमुना नदी के पानी से दिल्ली जलबोर्ड के अधिकारी ने किया स्नान,बीजेपी सांसद ने दी थी चुनौती, बोले-लोग बेझिझक डुबकी लगाएं

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा की चुनौती को दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी संजय शर्मा ने रविवार को स्वीकार करते हुए यमुना के पानी से स्नान किया। बता दें कि दिल्ली जल बोर्ड के कार्यकारी निदेशक संजय शर्मा ने यमुना नदी के पानी में केमिकल मिलाकर उससे स्नान किया। इस दौरान कहा कि यमुना का पानी साफ है। इसमें बेझिझक स्नान किया जा सकता है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा की चुनौती को दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी संजय शर्मा ने रविवार को स्वीकार करते हुए यमुना के पानी से स्नान किया। बता दें कि दिल्ली जल बोर्ड के कार्यकारी निदेशक संजय शर्मा ने यमुना नदी के पानी में केमिकल मिलाकर उससे स्नान किया। इस दौरान कहा कि यमुना का पानी साफ है। इसमें बेझिझक स्नान किया जा सकता है।

पढ़ें :- Watch Video: मुरादाबाद में LPG गैस सिलेंडरो से भरे ट्रक में लगी आग, सिलेंडरों के ब्लास्ट से दहल उठा इलाका

संजय शर्मा ने स्नान के बाद कहा कि यमुना के पानी का BOD 12-13 है, TSS 20 के नीचे है, फास्फेट 0.1 और डिजॉल्वड ऑक्सीजन 7.0 से ज्यादा है। नदी का पानी स्वच्छ है लोग बेझिझक होकर इसमें डुबकी लगा सकते हैं। बता दें कि भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी को फटकार लगाते हुए यमुना में नहाने की चुनौती दी थी। साथ ही आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार यमुना में जहरीले केमिकल का छिड़काव कर यमुना में झाग खत्म करने का प्रयास कर रही है।

पढ़ें :- यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट में सीतापुर के परीक्षार्थियों का बजा डंका

दिल्ली पुलिस ने अभी तक इस मामले में नहीं दर्ज किया केस

दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी ने बीजेपी सांसद परवेश वर्मा के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और उनके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस ने अभी इस मामले में केस नहीं दर्ज किया है। भाजपा सांसद परवेश वर्मा का कहना है कि वो पूर्वांचल के लोगों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं और हमेशा लड़ते रहेंगे, इस शिकायत से कोई फर्क नहीं पडता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...