1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi MCD Election Result 2022 : दिल्ली नगर निगम को मिली पहली ट्रांसजेंडर पार्षद, बॉबी  ने रचा इतिहास

Delhi MCD Election Result 2022 : दिल्ली नगर निगम को मिली पहली ट्रांसजेंडर पार्षद, बॉबी  ने रचा इतिहास

दिल्ली नगर निगम चुनावों में बॉबी किन्नर ने इतिहास रच दिया। एससीडी चुनाव के रुझानों के बीच कई वार्ड के नतीजे आ गए हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Delhi MCD Election Result 2022 : दिल्ली नगर निगम चुनावों में बॉबी किन्नर ने इतिहास रच दिया। एससीडी चुनाव के रुझानों के बीच कई वार्ड के नतीजे आ गए हैं। सुलतानपुरी ए वार्ड से एक किन्‍नर प्रत्‍याशी को जीत मिली है। दिल्‍ली नगर निगम के इतिहास में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी बॉबी, किन्‍नर समाज से जीत दर्ज करने वाली पहली प्रत्‍याशी हैं। उन्‍होंने 6,714 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024: तेजस्वी यादव बोले, कहा-मोदी नौकरी और गरीबी पर क्यों नहीं बोल रहे हैं?

बॉबी ने कांग्रेस के वरुण ढाका को मात दी। उन्‍हें इन चुनावों में कुल 14,831 वोट मिले जबकि वरुण के खाते में 8,107 वोट गए। बॉबी लंबे समय से आम आदमी पार्टी से जुड़ी हुई थी। यही वजह है कि उन्‍हें इस बार निकाय चुनावों में टिकट दी गई।

बॉबी किन्नर 2017 के नगर निगम चुनावों में भी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ी थी। इसके पहले वह अन्ना आंदोलन में भी सक्रिय रूप से शामिल थी। 38 साल की बॉबी किन्नर ने 9वीं कक्षा तक पढ़ाई की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...