नई दिल्ली। दिल्ली की केजरीवाल सरकार सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। सत्येंद्र जैन को अब अस्पताल से डिस्चार्ज किया जायेगा। गुरुवार से उनके स्वास्थ्य में सुधार देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जैन पहले से बेहतर हैं और जल्दी रिकवरी कर रहे हैं। वे 72 घंटों से बिना ऑक्सीजन के स्थिर हैं।
सत्येंद्र जैन की सभी रिपोर्ट सामान्य और पहले से बेहतर हैं। इससे पहले सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत ठीक होने के बाद उन्हें जनरल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। सत्येंद्र जैन 17 जून को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
उनके कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार 20 जून को प्लाज्मा थेरेपी के बाद से उनकी तबीयत पहले से बेहतर है। प्लाज्मा थेरेपी का जैन की तबीयत पर साकारात्मक असर पड़ा है। बता दें कि, कोरोन संक्रमित पाए जाने के बाद सत्येंद्र जैन को पूर्वी दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।