नई दिल्ली। देश की राजधानी में नागरिकता कानून के नाम पर फैली हिंसा में अभी तक लगभग 35 लोगों की मौत हो चुकी हे जबकि 200 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिंसा में मारे लोगों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि मृतकों के परिवार को 10 लाख-10 मुआवजा दिया जाएगा जबकि घायलों का फ्री इलाज किया जायेगा वहीं जिन लोगो का नुकासन हुआ उसके लिए भी आर्थिक मदद की जायेगी साथ ही दंगा पीड़ितो के लिए फ्री खाना दिया जायेगा।
दिल्ली हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिंसा में हिंदू और मुसलमान सबको नुकसान हुआ है। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने मृतकों के परिवार को 10 लाख-10 लाख मुआवजा देने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में घायलों का इलाज मुफ्त में किया जा रहा हैं। सभी घायलों पर फरिश्ते योजना लागू की जायेगी।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि मामूली रूप से घायलों को 20-20 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। हिंसा में जिनके रिक्शे को नुकसान हुआ उन्हें 25 हजार, ई रिक्शा के लिए 50 हजार, जिनका घर जला है उन्हें 5 लाख दिया जाएगा। इसके अलावा दुकान जलने पर 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। यह घोषणा करते हुए उन्होने कहा कि जिनके पशु जल गये उन्हें पांच हजार प्रति पशु दिया जाएगा। जिनके आधार कार्ड, वोटर कार्ड जले हैं उनके नए दस्तावेज बनाए जाएंगे। इसके लिए कैंप लगेंगे। सीएम ने कहा कि सरकार दंगा पीड़ितों को फ्री में खाना पहुंचाएगी। हेल्पलाइन नंबर जारी किए जा रहे हैं।