नई दिल्ली। पानी की गुणवत्ता की रैंकिंग शनिवार को केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने जारी की। भारतीय मानक ब्योरो ने इसकी रिपोर्ट जारी की है। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि दिल्ली की हवा के साथ वहां का पानी भी सबसे ज्यादा खराब है। केंद्र सरकार ने देशभर के 21 शहरों के पानी के नमूनों की जांच के बाद बताया कि मुंबई का पानी सबसे शुद्ध है तो दिल्ली का पानी सबसे खराब।
केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने आज पानी की गुणवत्ता के आधार पर देश के 21 शहरों की लिस्ट जारी की है। पिछले महीने दिल्ली के पीने के पानी के नमूने बीएसआई की आरंभिक जांच में विफल हो गए थे। जिसके बाद पासवान ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2024 तक देश के हर घर में नल लगाने और शुद्ध पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। इसी के तहत देश के सभी राज्यों की राजधानी सहित 100 स्मार्ट सिटी योजना के तहत आने वाले शहरों में पीने के पानी की शुद्धता की जांच की जा रही है।
रैंकिंग में यह है शहरों की स्थिति
1. मुंबई
2 हैदराबाद
3. भुवनेश्वर
4. रांची
5. रायपुर
6. अमरावती
7. शिमला
8. चंडीगढ़
9. त्रिवेंद्रम
10. पटना
11. भोपाल
12. गुवाहाटी
13. बेंगलुरु
14. गांधीनगर
15. लखनऊ
16 जम्मू
17. जयपुर
18. देहरादून
19. चेन्नै
20. कोलकाता
21. दिल्ली