1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन जारी, प्रियंका गांधी बोलीं-इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए

जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन जारी, प्रियंका गांधी बोलीं-इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। पहलवानों का ये प्रदर्शन अब सियासी रूप लेता जा रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसको लेकर ​निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की आवाज को सुननी चाहिए और आरोप की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। पहलवानों का ये प्रदर्शन अब सियासी रूप लेता जा रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने इसको लेकर ​निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की आवाज को सुननी चाहिए और आरोप की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। दरअसल, भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन जारी है। विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता और ओलंपियन विनेश फोगाट ने डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृजभूषण शरण पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पढ़ें :- प्रियंका गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, पूछा-देश में 30 लाख सरकारी पद खाली क्यों हैं?

पढ़ें :- इलेक्टोरल बॉन्ड पर प्रियंका गांंधी ने सरकार को घेरा, पूछा- क्या प्रधानमंत्री जी देश की जनता को इसका हिसाब देंगे?

इसको लेकर प्रदर्शन जारी है। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  ने ट्वीट कर लिखा है कि, “हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन व उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए। आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।”

वहीं, पहलवान गीता फोगाट (Geeta Phogat) ने भी ट्वीट कर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन किया है। उन्होंने लिखा “आज बहुत दुख: हुआ यह तस्वीर देखकर की हमारे देश के गौरव ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी दिल्ली मे जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे है। ये तानाशाही बंद होनी चाहिये आज हम पूर्ण रूप से अपने खिलाड़ी साथियो की मांगों का समर्थन करते है।”

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: अमेठी से राहुल तो रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ सकती हैं चुनाव, जल्द हो सकता है एलान

 

पढ़ें :- 'Priyanka Gandhi दमन और दीव से लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव', कांग्रेस नेता का बड़ा दावा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...