विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर पार्टी में अपसी मतभेद पैदा हो गया। कई वरिष्ठ पार्षद तथा कार्यकर्ता और नेता टिकट मांग रहे थे लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने कोई बदलाव नहीं किया।
UP Election 2022: विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर पार्टी में अपसी मतभेद पैदा हो गया। कई वरिष्ठ पार्षद तथा कार्यकर्ता और नेता टिकट मांग रहे थे लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने टिकट में कोई बदलाव नहीं किया। जिसके कारण कई प्रत्याशी नाराज हो गए जिसको लेकर यूपी के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा शुक्रवार को रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने निकले।
बता दें कि उत्तर, मध्य, कैंट, पश्चिम विधानसभा के कुछ पार्षद तथा कार्यकर्ता नाराज हैं। जिसको लेकर उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा इन कार्यकर्ताओं के घर पहुंच कर उनको मनाने कि कोशिश की।
उत्तर विधानसभा सीट से बीजेपी के कई वरिष्ठ पार्षद तथा कार्यकर्ता और नेता भी टिकट मांग रहे थे लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने यहां कोई बदलाव नहीं किया। उप मुख्यमंत्री ने सभी नाराज कार्यकर्ताओं, पार्षदों से नीरज बोरा के समर्थन में नारे लगवाए। उप मुख्यमंत्री को अपने बीच देख कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित हुए और पार्टी के लिए एकजुट होकर काम करने का ऐलान किया।
उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि उनकी रीता बहुगुणा जोशी से बात हुई है। वह नाराज नहीं हैं। वह बीजेपी की हैं और बीजेपी के साथ ही हमेशा रहेंगी। उनको या उनके बेटे की कोई नाराजगी नहीं है।