1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dhanteras 2021: सजे धजे आंगन में पधारेंगी मां लक्ष्मी, स्वागत में बनायें रंगोली

Dhanteras 2021: सजे धजे आंगन में पधारेंगी मां लक्ष्मी, स्वागत में बनायें रंगोली

धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी के स्वागत में घर की साफ - सफाई बाद मुख्य द्वार और आंगन में साज सज्जा अति आवश्य है। आज 2 नवंबर 2021 को धनतेरस का त्योहार है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dhanteras 2021: धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी के स्वागत में घर की साफ – सफाई बाद मुख्य द्वार और आंगन में साज सज्जा अति आवश्य है। आज 2 नवंबर 2021 को धनतेरस का त्योहार है। इसे धन त्रयोदशी या फिर धनवंतरि जयंती को रुप में भी जाना जाता है। इस दिन प्रदोष काल शाम 5:37 से रात 8: 11 बजे तक है। जबकि वृष काल शाम 6.18 से रात 8.14 बजे तक रहेगा। ऐसे में धनतेरस पर पूजन शुभ मुहूर्त शाम 6.18 बजे से रात 8.11 बजे तक रहेगा। प्राचीन कथाओं से पता लगता है कि रंगोली में भगवान शिव का आशीर्वाद रहता है। शुभ तिथियों में घर के आंगन में रंगोली बनाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

पढ़ें :- Rang Panchami 2024 :  रंग पंचमी पर श्री कृष्ण और राधा रानी को लगाएं गुलाल , वायुमंडल में उड़ाये रंग

आज के दिन मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर के आंगन में रंग-बिरंगी रंगोली बनाने त्योहार के रंग में धूम आ जाती है। रंगोली के लिए लकड़ी के बुरादे से लेकर बारीक रेत वाले कलर्स लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। कुछ लोग घर के आंगन में लकड़ी के बुरादे वाले रंगों से रंगोली बनाते हैं। जो कि देखने में बहुत ही खूबसूरत लगती है।

कुछ लोग घरों को फूलों की रंगोली से सजाते हैं। कहते हैं कि मां लक्ष्मी को गुलाबी फूल बहुत प्रिय है, इसलिए मां को प्रसन्न करने के लिए घर के आंगन में गुलाब के फूलों की रंगोली बनाते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...