1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dhanteras 2021:धनतेरस के दिन तेरह दीपक धन के देवता कुबेर के नाम से जलाए जाते हैं,जानिए शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2021:धनतेरस के दिन तेरह दीपक धन के देवता कुबेर के नाम से जलाए जाते हैं,जानिए शुभ मुहूर्त

दिवाली से पहले धनतेरस की तैयारियां जोरशोर से शुरू होती हैं। भारतीयों के लिए धनतेरस और दिवाली साल का सबसे बड़ा त्योहार होता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dhanteras 2021: दिवाली से पहले धनतेरस की तैयारियां जोरशोर से शुरू होती हैं। भारतीयों के लिए धनतेरस और दिवाली साल का सबसे बड़ा त्योहार होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान मां लक्ष्मी की कृपा बसरती है। हिंदी पंचांग के अनुसार कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व पड़ता है। इसे धन त्रयोदशी या फिर धनवंतरि जयंती को रुप में भी जाना जाता है। दिवाली से पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धन, हर्ष और सुख, समृद्धि देने की मान्यता वाला ये पर्व इस साल 2 नवंबर 2021 को मनाया जाएगा।

पढ़ें :- Vastu Tips : घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, घर में बढ़ेगी सुख समृद्धि

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब प्रभु धन्वंतरि प्रकट हुए थे तब उनके हाथ में अमृत से भरा कलश था। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करना शुभ माना जाता है। धनतेरस को धन्वंतरि जयंती या धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन बर्तन और गहनों की खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है।धनतेरस के दिन तेरह दीपक धन के देवता कुबेर के नाम से जलाए जाते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से धन के देवता कुबेर प्रसन्न होते हैं।

मान्यता है कि कुबेर देवता की पूजा चंदन, धूप, दीप, नैवेद्य आदि से विधिपूर्वक करने से लाभ होता है। साथ ही कुबेर मंत्र का भी जाप करना चाहिए।

धनतेरस तिथि 2021– 2 नवंबर, मंगलवार
धन त्रयोदशी पूजा का शुभ मुहूर्त– शाम 5 बजकर 25 मिनट से शाम 6 बजे तक
प्रदोष काल– शाम 05:39 से 20:14 बजे तक
वृषभ काल– शाम 06:51 से 20:47 तक

पढ़ें :- Vallabhacharya Jayanti 2024 : श्री वल्लभाचार्य जयंती के दिन करें भगवान श्री कृष्ण  की पूजा , बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...