HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dhanteras 2021: धनतेरस पर ये उपाय आपको बना देगा मालामाल, जीवन में नहीं होगी कभी रुपयों की कमी

Dhanteras 2021: धनतेरस पर ये उपाय आपको बना देगा मालामाल, जीवन में नहीं होगी कभी रुपयों की कमी

Dhanteras 2021: आजकल हर कोई मंहगाई से परेशान है। आप कितनी भी कमाई कर लें, लेकिन जब तक आप पर मां लक्ष्मी (Mata Lakshmi) की कृपा नहीं होगी। तब तब आपको आर्थिक तंगी का ही सामना करना पड़ेगा। धनतेरस (Dhanteras) पर आर्थिक तंगी दूर करने और धन-समृद्धि बढ़ाने के लिए कई तरह के सरल उपाय ( Dhanteras Ke Upay ) किए जाते हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Dhanteras 2021: आजकल हर कोई मंहगाई से परेशान है। आप कितनी भी कमाई कर लें, लेकिन जब तक आप पर मां लक्ष्मी (Mata Lakshmi) की कृपा नहीं होगी। तब तब आपको आर्थिक तंगी का ही सामना करना पड़ेगा। धनतेरस (Dhanteras) पर आर्थिक तंगी दूर करने और धन-समृद्धि बढ़ाने के लिए कई तरह के सरल उपाय ( Dhanteras Ke Upay ) किए जाते हैं।

पढ़ें :- आज का राशिफल 12 फरवरी 2025: आज मेष राशि के लोगो का भाग्य देगा साथ, नई संपत्ति खरीदने के योग, कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढें दैनिक राशिफल

हिन्दू में धर्म में मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान धन्वंतरि, कुबेर, यमराज, गणेश और माता लक्ष्मी (Mata Lakshmi) की पूजा होती है। इसके साथ ही गाय और गाय कुल के मवेशियों की पूजा भी की जाती है। गायों को देवी लक्ष्मी के अवतार के रूप में मानते हैं। इसलिए वहां के लोग गाय का विशेष सम्मान और आदर करते हैं।

आइए बताते हैं कि धनतेरस पर आपको किन उपायों को करना है।

चावल के दाने : साबूत चावल के 21 दाने लें और उसके पूजा कर लाल कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी में रख लें। इससे धन की तंगी दूर हो जाएगी।

दक्षिणावर्ती शंख : दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर घर में चारों तरफ थोड़ा-थोड़ा छिड़कें। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

पढ़ें :- Kitchen Vastu Tips : रसोई घर को रखना चाहिए स्वच्छ , जानें वास्तु शास्त्र में किचन से जुड़े नियम  

13 दीपक : धनतेरस की शाम को मुख्य द्वार पर 13 और घर के अंदर भी 13 दीप जलाने होते हैं। आधी रात के बाद सभी दीपकों के पास एक एक पीली कौड़ियां रख दें। बाद में इन कौड़ियों को जमीन में गाड़ देते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन में अचानक से धनवृद्धि होगी।

सोने से पूर्व दीपक जलाएं : परिवार के सभी सदस्यों के घर आने और खाने-पीने के बाद सोते समय एक पुराने दीपक में सरसों का तेल डालकर उसे घर में सभी जगह घुमाया जाता है। इसके बाद यह दीपक घर से बाहर दक्षिण की ओर मुख कर नाली या कूड़े के ढेर के पास रख दें। इसके बाद जल चढ़ा कर दीपदान करते समय यह मंत्र बोला जाता है-

मृत्युना पाशहस्तेन कालेन भार्यया सह।

त्रयोदश्यां दीपदानात्सूर्यज: प्रीतयामिति।।

खरीदें धनिया : धन तेरस के दिन धनिया खरीदें। खासकर धनिया खरीदकर उस माता लक्ष्मी को अर्पित करना बहुत ही शुभ होता है। ऐसा करने से धन का नुकसान नहीं होता है।

पढ़ें :- Magh Purnima 2025 :  माघ पूर्णिमा पर करें हनुमान जी की उपासना, इस मंत्र का जाप कर चढ़ाएं सिंदूर और चमेली का तेल

कौड़ियां : धन समृद्धि बढ़ाने के लिए कौड़ियां खरीदकर उसकी पूजा करे और उसे तिजोरी में रख दें। कौड़ियां यदि वे पीली न हो तो उन्हें हल्दी के घोल में पीला कर लें।

हल्दी की गांठ : इस दिन कुछ खड़ी हल्दी खरीदना भी शुभ है। शुभ मुहूर्त देखकर बाजार से गांठ वाली पीली हल्दी अथवा काली हल्दी को घर लाएं। यह भी धन समृद्धि को बढ़ाने वाला उपाय है।

खीर बताशे करें दान : धनतेरस के दिन यदि आप चीनी, बताशा, खीर, चावल, सफेद कपड़ा आदि अन्य सफेद वस्तुएं दान करते हैं, तो आपको धन की कमी नहीं होगी।

केले का पौधा लगाएं : इस दिन आप किसी मंदिर या उचित स्थान पर जाकर केले का पौधा या कोई सुगंधित पौधा लगाएं। इससे आपके जीवन में भी समृद्धि और सफलताएं बढ़ेंगी।

झाड़ू खरीदें : धन तेरस पर नई झाड़ू खरीदकर उसकी पूजा की जाती है। घर में नई झाड़ू लाने के अलावा आप किसी मंदिर में या किसी सफाईकर्मी को अच्‍छी वाली झाड़ू खरीदकर दान कर सकते हैं। इससे लक्ष्मी माता आप पर प्रसन्न होंगी।

लौंग के उपाय : इस धनतेरस से दीपावली के दिन तक आप मां लक्ष्मी को पूजा के दौरान एक जोड़ा लौंग चढ़ाएं।इससे आपके पास धन की कमी नहीं होगी।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2025 :  चैत्र नवरात्रि में माता रानी के नौ रूपों की पूजा की जाती है , जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...