1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dhanteras 2021: धनतेरस पर इस में नक्षत्र में खरीददारी करना सर्वश्रेष्ठ, शुभ और स्थायी रहेगी

Dhanteras 2021: धनतेरस पर इस में नक्षत्र में खरीददारी करना सर्वश्रेष्ठ, शुभ और स्थायी रहेगी

धनतेरस पर मां लक्ष्मी की कृपा बसरती है। इस दिन मां की कृपा प्राप्त करने के लिए बहुत ही विधि विधान से देवी की पूजा की जाती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dhanteras 2021:धनतेरस पर मां लक्ष्मी की कृपा बसरती है। इस दिन मां की कृपा प्राप्त करने के लिए बहुत ही विधि विधान से देवी की पूजा की जाती है।हिंदी पंचांग के अनुसार कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व पड़ता है। इसे धन त्रयोदशी या फिर धनवंतरि जयंती को रुप में भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन घर पर कोई नई चीज खरीदकर लाना चाहिए. इससे सालभर समृद्धि बनी रहती और मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती है। शास्त्रों में अक्षत को काफी शुभ माना गया है।धनतेरस के दिन घर में अक्षत यानी चावल को घर लाना चाहिए।

पढ़ें :- Ram Navami 2024 : इस बार रामनवमी के दिन बन रहा है बेहद ही दुर्लभ संयोग , जानें शुभ मुहूर्त

शुक्र पुष्य का शुभ संयोग
इस बार पुष्य नक्षत्र गुरुवार 28 अक्टूबर को प्रात: 9.42 से प्रारंभ होकर 29 अक्टूबर 2021 को प्रात: 11.39 बजे तक रहेगा। इस प्रकार दो दिन गुरु पुष्य और शुक्र पुष्य का शुभ संयोग 25 घंटे 57 मिनट तक बन रहा है।

खरीददारी शुभ और स्थायी रहेगी
पुष्य नक्षत्र में खरीदारी करना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है क्योंकिइस नक्षत्र में खरीदी गई वस्तुएं स्थायी रहती हैं। उनका कभी क्षय नहीं होता। पुष्य नक्षत्र के साथ इन दिनों में रवियोग और सर्वार्थसिद्धि योग भी रहेगा।इसलिए इस समयावधि में खरीददारी शुभ और स्थायी रहेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...