नई दिल्ली: हेमा मालिनी और धर्मेंद्र एक बार फिर नाना- नानी बन गए हैं। उनकी छोटी बेटी अहाना देओल ने 26 नवंबर को जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया है। आहना ने इससे पहले जून 2015 में एक बेटे को जन्म दिया था। आहना ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की है।
उन्होंने बच्चियों का नाम रखा है- अस्त्रिया और आदिया। अहाना और बिजनेसमैन वैभव वोहरा की शादी साल 2 फरवरी 2014 में हुई थी। इनके पहले बेटे का जन्म जून 2015 में हुआ था, जिसका नाम उन्होंने दारेन वोहरा रखा है।
अहाना देओल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-, ‘कुछ चमत्कार जोड़ों में आते हैं। हम बहुत खुश हैं कि हमारे घर जुड़वां बेटियों एस्ट्रा और एडिया का जन्म हुआ है। 26 नवंबर 2020 को दोनों का जन्म हुआ। माता-पिता अहाना और वैभव वोहरा गर्व महसूस कर रहे हैं। भाई दारियन वोहरा एक्साइटेड, साथ ही दादा दादी पुष्पा और विपिन वोहरा, नाना मालिनी और धर्मेंद्र देओल बहुत खुश हैं।’
अहाना अभी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज नहीं हुई हैं। गौरतलब है कि ईशा देओल से इतर, अहाना ने कभी बतौर एक्ट्रेस फिल्मों में काम नहीं किया है। अहाना ने फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली को ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर फिल्म ‘गुजारिश’ में असिस्ट किया था।