HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. झारखंड पंचायत चुनाव में ड्यूटी कर रहे धोनी? क्या फुर्सत में करने के लिए ढूंढ़ा नया काम

झारखंड पंचायत चुनाव में ड्यूटी कर रहे धोनी? क्या फुर्सत में करने के लिए ढूंढ़ा नया काम

क्या चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से फुर्सत मिलते ही नया काम ढूंढ़ लिया है? दरअसल आईपीएल में सीएसके का सफर खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर एक फोटो जमकर वायरल हो रही है, जिसमें धोनी जैसे दिखने वाला एक शख्स झारखंड पंचायत चुनाव में ड्यूटी कर रहा है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। क्या चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से फुर्सत मिलते ही नया काम ढूंढ़ लिया है? दरअसल आईपीएल में सीएसके का सफर खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर एक फोटो जमकर वायरल हो रही है, जिसमें धोनी जैसे दिखने वाला एक शख्स झारखंड पंचायत चुनाव में ड्यूटी कर रहा है। इस शख्स की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस शख्स का चेहरा बहुत ज्यादा महेंद्र सिंह धोनी से मिलता-जुलता है, हाल ऐसा हो गया कि लोग इस शख्स को धोनी समझकर उसके साथ सेल्फी भी क्लिक कराने लगे।

पढ़ें :- ICC ODI Ranking Update: शुबमन गिल ने छीनी रोहित शर्मा की पोजीशन; विराट कोहली को हो गया नुकसान

बता दें कि वायरल हो रही फोटो में नजर आ रहे शख्स धोनी नहीं बल्कि व्यक्ति का नाम विवेक कुमार है, जो सीसीएल में सहायक प्रबंधक है। विवेक कुमार की ड्यूटी झारखंड पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में लगी थी। आप खुद भी अगर साइड से विवेक कुमार की इस फोटो को देखेंगे तो वह हूबहू महेंद्र सिंह धोनी जैसे ही नजर आएंगे। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर कुछ खास नहीं रहा। टीम ने 14 में से महज चार मैच जीते और आठ प्वॉइंट्स के साथ प्वॉइंट टेबल में 9वें पायदान पर रही।

 

 

पढ़ें :- IND vs ENG 3rd ODI Toss: इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी; देखें- प्लेइंग इलेवन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...