1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. क्या एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने कर ली गुपचुप शादी, दुल्हन बनी तस्वीरों पर फैंस उड़ा रहे सवाल

क्या एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने कर ली गुपचुप शादी, दुल्हन बनी तस्वीरों पर फैंस उड़ा रहे सवाल

लाल लहंगे में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दुल्हम बनीं नजर आ रही हैं। श्रद्धा आर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लाल लहंगे में सज-धजकर तैयार दिख रही हैं। उन्होंने साथ में हेवी ज्वेलरी भी कैरी की है, जो उनके इस लुक को पूरा ब्राइडल लुक दे रही हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: टीवी सीरियल कुंडली भाग्य की ‘प्रीता’ यानी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। श्रद्धा टेली वर्ल्ड की सबसे हसीन एक्ट्रेसेस में से हैं। श्रद्धा न केवल अपनी शानदार एक्टिंग बल्कि अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। ऑनस्क्रीन श्रद्धा की खूबसूरत साड़ियां, सेक्सी ब्लाउज और जड़ाऊ लहंगे लोगों के लिए इंस्पिरेशन बने हुए हैं।

पढ़ें :- फिल्म 'द फैमिली स्टार' का ट्रेलर जारी, विजय देवरकोंडा-मृणाल ठाकुर की जोड़ी लगी बेहद चटपटी

आपको बता दे, लाल लहंगे में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दुल्हम बनीं नजर आ रही हैं। श्रद्धा आर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लाल लहंगे में सज-धजकर तैयार दिख रही हैं। उन्होंने साथ में हेवी ज्वेलरी भी कैरी की है, जो उनके इस लुक को पूरा ब्राइडल लुक दे रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन वीडियो में सब कुछ ‘प्यार’ के साथ बनाया गया है।

श्रद्धा के फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। कोई उनके इस लुक की तारीफ कर रहा है तो कोई उनके लाल लहंगे की। वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो ये पूछ रहे हैं कि फिर शादी की प्लानिंग है। दरअसल लोग इसलिए ये पूछ रहे हैं क्योंकि सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ की प्रीता अपने पति करण को हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकती है।

प्रीता ने तो करण को पाने के लिए दो बार शादी भी कर ली थी। अब ‘प्रीता’ तीसरी बार दुल्हन बनी तो लोगों को लग रहा है कि फिर से शायद शादी की तैयारियां चल रही हैं। दुल्हन बनकर श्रद्धा आर्या काफी खुश हैं। वीडियो में टीवी की ये हसीना खुशी के मारे झूमती नजर आ रही हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...