नई दिल्ली। अयोध्या मामले का फैसला आ गया है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है। इस बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट कर कोर्ट के फैसले का स्वागत किये। हालांकि, एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने मस्जिद तोड़ने का भी सवाल उठा दिया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी मस्जिद तोड़े जाने को गैरकानूनी बताया है, ऐसे में क्या अब दोषियों को सजा मिल पाएगी?
राम जन्म भूमि के निर्णय का सभी ने सम्मान किया हम आभारी हैं। कॉंग्रेस ने हमेशा से यही कहा था हर विवाद का हल संविधान द्वारा स्थापित क़ानून व नियमों के दायरे में ही खोजना चाहिये। विध्वंस और हिंसा का रास्ता किसी के हित में नहीं है।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) November 10, 2019
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अयोध्या मामले में आये फैसले को लेकर दो ट्वीट किया है। उन्होंने पहले ट्वीट में लिखा है कि, ‘राम जन्म भूमि के निर्णय का सभी ने सम्मान किया हम आभारी हैं। कॉंग्रेस ने हमेशा से यही कहा था हर विवाद का हल संविधान द्वारा स्थापित क़ानून व नियमों के दायरे में ही खोजना चाहिये। विध्वंस और हिंसा का रास्ता किसी के हित में नहीं है।’
माननीय उच्चतम न्यायालय ने राम जन्म भूमि फ़ैसले में बाबरी मस्जिद को तोड़ने के कृत्य को ग़ैर क़ानूनी अपराध माना है। क्या दोषियों को सज़ा मिल पायेगी? देखते हैं। २७ साल हो गये।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) November 10, 2019
इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने एक और ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने एक सवाल उठाया है। दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि, ‘माननीय उच्चतम न्यायालय ने रामजन्म भूमि फैसले में बाबरी मस्जिद को तोड़ने के कृत्य को ग़ैर क़ानूनी अपराध माना है। क्या दोषियों को सजा मिल पाएगी? देखते हैं, 27 साल हो गए।’ वहीं, इस मामले में कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया था और लोगों से शांतिपूर्ण स्वीकारने की अपील की थी।