1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Dilip Kumar death: राजकीय सम्मान के साथ सांताक्रूज कब्रिस्तानकिया में जाएगा अंतिम संस्कार, सीएम ने दी जानकारी

Dilip Kumar death: राजकीय सम्मान के साथ सांताक्रूज कब्रिस्तानकिया में जाएगा अंतिम संस्कार, सीएम ने दी जानकारी

सुपरस्टार और 'ट्रेजिडी किंग' के नाम से मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार का बुधवार 7 जुलाई 2021 की सुबह निधन हो गया। दिलीप कुमार 98 साल के थे और पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। दिलीप कुमार ने मुंबई के खार स्‍थ‍ित हिंदुजा अस्‍पताल में सुबह 7:30 बजे आख‍िरी सांसें लीं। उनके निधन से पूरे बॉलिवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: सुपरस्टार और ‘ट्रेजिडी किंग’ के नाम से मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार का बुधवार 7 जुलाई 2021 की सुबह निधन हो गया। दिलीप कुमार 98 साल के थे और पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। दिलीप कुमार ने मुंबई के खार स्‍थ‍ित हिंदुजा अस्‍पताल में सुबह 7:30 बजे आख‍िरी सांसें लीं। उनके निधन से पूरे बॉलिवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।

पढ़ें :- Alaya Furniturewala Hot Pic: फ्लोरल कार्गो स्कर्ट में अलाया फर्नीचरवाला ने गिराई बिजली, वायरल हुई तस्वीरें

आपको बता दें, दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार बुधवार को ही मुंबई के सांताक्रूज कब्रिस्तान में किया जाएगा। दिलीप कुमार का पार्थ‍िव शरीर अस्‍पताल से बाहर लाया गया है। अब यहां से सीधे पार्थ‍िव शरीर को कब्र‍िस्‍तान ले जाया जाएगा। शाम करीब 5 बजे उन्‍हें सुपुद-ए-खाक क‍िया जाएगा।


दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार राजकीय सन्मान के साथ किया जाएगा। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी है। इस बीच दिलीप कुमार के घर उनके करीबियों और चाहने वाले पहुंचने लगे हैं। बॉलिवुड से शबाना आजमी सबसे पहले दिलीप कुमार के घर पहुंची हैं। दिलीप कुमार के पार्थ‍िव शरीर को पहले उनके घर लाया जाएगा, जहां से दोपहर बाद उन्‍हें जुहू इलाके के सांताक्रूज कब्रिस्‍तान ले जाया जाएगा।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...