1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पंजाब कांग्रेस में फिर कलह, अमरिंदर बरार की ताजपोशी पर सिद्धू खेमा हुआ नाराज, लगाया ये गंभीर आरोप

पंजाब कांग्रेस में फिर कलह, अमरिंदर बरार की ताजपोशी पर सिद्धू खेमा हुआ नाराज, लगाया ये गंभीर आरोप

पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) में चुनाव के बाद भी घमासान जारी है। हार के बाद भी नेता एक दूसरे ​आरोप लगाते हुए नजर आए। वहीं, अब अमरिंदर सिंह बरार (Amarinder Singh Brar) को पंजाब की कमान सौंपे जाने के बाद कांग्रेस में आंदरूनी विवाद बढ़ता जा रहा है। नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की जगह उन्हें पंजाब कांग्रेस की जिम्मेदारी दी गई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) में चुनाव के बाद भी घमासान जारी है। हार के बाद भी नेता एक दूसरे ​आरोप लगाते हुए नजर आए। वहीं, अब अमरिंदर सिंह बरार (Amarinder Singh Brar) को पंजाब की कमान सौंपे जाने के बाद कांग्रेस में आंदरूनी विवाद बढ़ता जा रहा है। नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की जगह उन्हें पंजाब कांग्रेस की जिम्मेदारी दी गई है।

पढ़ें :- आयरलैंड में भारत के राजदूत ने पीएम मोदी पर ऐसा क्या कहा? कांग्रेस ने तुरंत बर्खास्त करने की मांग

इसको लेकर अब सिद्धू खेमे के लोग नाराज हो गए हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरजीत धीमान (Surjit Dhiman) ने बरार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि नया पीसीसी प्रमुख टिकटों को बेचने का आरोपी रहा है और सिद्धू के मुकाबले नौसिखिया है। हालांकि, सिद्धू ने अमरिंदर सिंह बरार को बधाई दी थी। वहीं, अब उनके समर्थक इसको लेकर गुटबाजी शुरू कर दिए हैं।

अमरगढ़ के पूर्व कांग्रेस विधायक और सिद्धू के समर्थक सुरजीत सिंह धीमान ने कांग्रेस हाई कमान की ओर से की गई नई नियुक्तियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने स्प्टष कहा है कि पीसीसी प्रमुख एक नौसिखिया है और उन्हें पीसीसी प्रमुख के रूप में नियुक्त करने का निर्णय पार्टी के लिए एक झटका साबित होगा।

 

पढ़ें :- अभद्र टिप्पणी मामले में रणदीप सुरजेवाला पर EC का बड़ा एक्शन, दो दिन नहीं कर पाएंगे चुनाव प्रचार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...