नई दिल्ली। हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने किसानों को लेकर विवादित बयान दिया है। उनके इस बयान के बाद विपक्ष उन पर हमलावार हो गया है। इसके साथ ही उन्हें बर्खास्त करने क मांग उठने लगी है। वहीं, कृषि मंत्री ने अपने बयान को लेकर बाद में माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को मेरे बयानों से दुख पहुंचा है तो मैं माफी चाहता हूं।
आंदोलन में संघर्षरत अन्नदाताओं के लिए इन शब्दों का प्रयोग एक संवेदनहीन और संस्कारहीन व्यक्ति ही कर सकता है।
शर्म, मगर इनको आती नहीं।
पहले किसानों को पाकिस्तान व चीन समर्थक बताने वाले हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल को कैबिनेट से बर्खास्त किया जाना चाहिए।#Farmers_Lives_Matter pic.twitter.com/la71GiA7iv
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) February 13, 2021
पढ़ें :- डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह
दरअसल शनिवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे कृषि मंत्री भिवानी रेस्ट हाउस पहुंचे थे। इस दौरान प्रेसवार्ता में उन्होंने किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के प्रति विवादित बयान दिया। कृषि मंत्री ने कहा कि ये घर में भी होते तो यहां मरते, जो आज घर में हैं वो क्या नहीं मर रहे हैं? कोई हार्ट अटैक से मरा है तो कोई बीमारी से। साल में औसत मौत के अनुसार ही मरे हैं।
देश में कोई भी मरता है तो उसके प्रति मेरी पूरी-पूरी संवेदनाएं हैं। वहीं, कृषि मंत्री के इस बयान की जमकर आलोचना होने लगी, जिसके बाद उन्होंने वीडियो जारी कर माफी मांगी।