नई दिल्ली। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए एक विवादित बयान दिया है। उन्होने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की वजह से गोवा को करीब चौदह साल बाद पूर्तगालियों से आजादी मिली है।
बता दें कि गोवा को 1961 में आजाद कराने पर सेना को धन्यवाद करते हुए सावंत ने मंगलवार को पणजी में ‘Know Your Army’ मेला में ये बयान दिया। कार्यक्रम के दौरान सावंत ने कहा कि अगर नेहरू सच में गोवा के लोगों का भला चाहते तो गोवा को चौदह साल पहले ही आजाद हो गया होता। अगर वे 1947 में हमारे बारे में नहीं सोच सके तो 1950 में तो सोच लेते।
फिलहाल सावंत के इस बयान को दुर्भावनापूर्ण करार दिया गया। राज्य के पूर्व चुनाव आयुक्त प्रभाकर टिंबल ने कहा कि- जवाहर लाल नेहरू ने 9 साल जेल में बिताए। राजनेता के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचाने गए, हमें डिस्कवरी ऑफ इंडिया, विश्व सभ्यताओं का इतिहास, आधुनिक भारत की नींव रखी।