1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने थामा बसपा का दामन ,कांग्रेस को एक और बड़ा झटका

जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने थामा बसपा का दामन ,कांग्रेस को एक और बड़ा झटका

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार को फर्रुखाबाद सदर सीट पर कांग्रेस ने टिकट नही दिया। जिसके बाद विजय कटियार कांग्रेस से नाराज होकर बसपा का दामन थाम लिया है। जिसके कारण कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है

By प्रिया सिंह 
Updated Date

फर्रुखाबाद। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार को फर्रुखाबाद सदर सीट पर कांग्रेस ने टिकट नही दिया। जिसके बाद विजय कटियार कांग्रेस से नाराज होकर बसपा का दामन थाम लिया है। जिसके कारण कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

पढ़ें :- Sawan Copper-Brass Utensils :  तांबे-पीतल के बर्तनों को साफ करने का ये देसी जुगाड़, सावन के पूजा-पाठ में चमचमाते रहेंगे

साल 2019 से कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पद पाने के बाद विजय कटियार ने पार्टी के लिए कड़ी मेहनत की थी। जिसके कारण कांग्रेस कमेटी को नई ऊर्जा मिली थी और साथ ही संगठन भी मजबूत हुआ था। विधानसभा चुनाव में विजय कटियार ने कांग्रेस से फर्रुखाबाद सदर सीट पर टिकट के लिए आवेदन किया था। लेकिन कांग्रेस ने टिकट नहीं दी जिसके कारण विजय कटियार कांग्रेस से नाराज होकर बसपा का दामन थाम लिया। जिसके कारण कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

गौरतलब है कि विजय कटियार पार्टी ने सदर सीट से पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद को टिकट देकर चुनावी रण में उतार दिया। बताया जा रहा है कि 10 साल से विजय कटियार के पिता स्व.राजेंद्र नाथ कटियार कांग्रेस से रहे थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...