1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Divya Dutta Birthday Special: Lieutenant Commander से Divya ने की थी सगाई, 45 साल में भी हैं सिंगल

Divya Dutta Birthday Special: Lieutenant Commander से Divya ने की थी सगाई, 45 साल में भी हैं सिंगल

बॉलीवुड में अपनी क्यूटनेस और अपनी आवाज के लिए मशहूर होने वाली दिव्या दत्ता (Divya Dutta) का आज अपना 45 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं हैं. दिव्या दत्ता (Divya Dutta)  का जन्म 25 सितंबर 1977 को लुधियाना में हुआ था.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुम्बई: बॉलीवुड में अपनी क्यूटनेस और अपनी आवाज के लिए मशहूर होने वाली दिव्या दत्ता (Divya Dutta) का आज अपना 45 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं हैं. दिव्या दत्ता (Divya Dutta)  का जन्म 25 सितंबर 1977 को लुधियाना में हुआ था.

पढ़ें :- अपने लुक से फैंस के दिलो पर कहर ढा रही हैं शमा सिंकदर

वीर-जारा, भाग मिल्खा भाग और रागिनी एमएमएस 2 (Ragini MMS 2) जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय कर लोगों का दिल जीतने वाली मशहूर अदाकारा दिव्‍या दत्‍ता को आज कौन नहीं जानता।

आपको बता दें, दिव्या (Divya Dutta) ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग छवि बनाई है और उनके अभिनय को हर कोई पसंद करता है। अदाकारा ने एक्टिंग से लेकर डबिंग तक सबमें अपना हाथ आजमाया है।


दरअसल, उन्‍होंने अपने टैलेंट के दम पर कई नेशनल और इंटरनेशनल अवार्ड भी जीतें। बहुत कम लोग जानते हैं कि दिव्‍या मुंबई आने से पहले पंजाब में क्षेत्रीय टेलीविजन विज्ञापनों के लिए मॉडलिंग करती थीं।


वहीं बाद में, साल 1994 में वह मुंबई आईं और उन्होंने 17 साल की उम्र में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। आपको बता दें कि उनकी पहली फिल्म इश्क में जीना इश्क में मरना थी। ऐसा कहा जाता है कि इसे उत्तर प्रदेश में टैक्‍स छूट दी गई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Divya Dutta (@divyadutta25)

दिव्‍या ने एक इंटरव्‍यू में बताया था कि जब वह छोटी थीं और साल 1984 में पंजाब में सिख दंगे हुए थे तक वह बहुत डर गई थीं। वह उस दौर को आज भी भूल नहीं पाती हैं। दिव्या आज भी सिंगल है हालाँकि उनकी सगाई होकर टूट चुकी है।

पढ़ें :- सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को लेकर आया नया अपडेट, इस महिने से शुरु होगी शूटिंग

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Divya Dutta (@divyadutta25)

दरअसल दिव्‍या दत्‍ता ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कमांडर संदीप शेरगिल से सगाई की थी, लेकिन जल्‍द ही ये टूट गई थी।इसके बाद से उन्‍होंने शादी को लेकर कुछ नहीं सोचा। अब आज तक दिव्या सिंगल है।

दिव्या को इरादा में उनके प्रदर्शन के लिए 2018 में पहला राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है और वह कई जी सिने अवॉर्ड, आईफा अवॉर्ड सहित अन्य अवॉर्ड जीत चुकी हैं। आज उनको उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...