1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. दिवाली 2021: दिवाली में 5 जीवों का दिखना होता है शुभ, मां लक्ष्मी के आने का सूचक माना जाता है

दिवाली 2021: दिवाली में 5 जीवों का दिखना होता है शुभ, मां लक्ष्मी के आने का सूचक माना जाता है

हिंदू धर्म में दीपमालाओं का पर्व दिवाली का विशेष महत्व है। कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष की दीपावली ग्रहों नक्षत्रों का दृष्टि से चमत्कारिक होने वाली है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

दिवाली 2021: हिंदू धर्म में दीपमालाओं का पर्व दिवाली का विशेष महत्व है। कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष की दीपावली ग्रहों नक्षत्रों का दृष्टि से चमत्कारिक होने वाली है। इस साल दिवाली 4 नंवबर को मनाई जाएगी । इस बार पर्व के दिन 4 ग्रह एक ही राशि में रहेंगे और ऐसा संयोग दुर्लभ ही बनता है। दीपावली के दिन सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे।

पढ़ें :- 29 मार्च 2024 का राशिफलः इन राशियों का रहेगा स्वास्थ्य ठीक, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

दीपावली के दिन माता लक्ष्मी घरों में प्रवेश करती हैं। इस दिन घरों में दीए जलाए जाते हैं। गाय के घी का दीपक आनंद और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। दिवाली को लेकर शकुन शास्त्र (Shakun Shastra) में भी कुछ मान्यताएं प्रचलित हैं। आइये जानते हैं कि दिवाली की रात किन जीवों का दिखाई देना शुभ माना जाता है।

उल्लू

दिवाली की रात अगर आपको उल्लू नज़र आ जाये तो इसको बहुत शुभ माना जाता हैं उल्लू को मां लक्ष्मी की सवारी माना जाता है। देखने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

छछूंदर

पढ़ें :- Good Friday 2024 : इस दिन मनाया जाएगा गुड फ्राइडे , जानें इतिहास और महत्व

लेकिन दिवाली की रात को छछूंदर देखना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि दिवाली की रात इसको देखने से घर में धन-सम्पदा की कमी नहीं रहती है।

बिल्ली

दिवाली की रात बिल्ली का दिखना भी बहुत शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि दिवाली पूजा के बाद अगर आपको घर में या आस-पास कहीं भी बिल्ली नजर आ जाये तो ये मां लक्ष्मी के आने का सूचक होता है। दिवाली पर बिल्ली देखने से घर में लक्ष्मी और खुशियां आने लगती हैं।

छिपकली

शकुन शास्त्र (Shakun Shastra) के मुताबिक दिवाली की रात अगर आपको छिपकली नजर आये तो इसको भगाएं नहीं। क्योंकि दिवाली की रात को छिपकली देखना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे घर में खुशियां और सुख-समृद्धि आने लगती है।

पढ़ें :- Sheetala Saptami Vrat 2024 : शीतला सप्तमी व्रत रखने से मिलेगी निरोगी काया , जानें महत्व और पूजा विधि

गाय

दिवाली की रात गाय देखना बहुत शुभ माना जाता है। गाय देवत्व का प्रतीक मानी जाती है, इसलिए कहा जाता है कि दिवाली के दिन या रात में गाय दिखाई देने से घर में सुख-समृद्धि और खुशियों का वास होता है

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...