1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Diwali 2021: दिवाली की रात इस पक्षी का दिखना होता है शुभ, मां लक्ष्मी के आने का सूचक माना जाता है

Diwali 2021: दिवाली की रात इस पक्षी का दिखना होता है शुभ, मां लक्ष्मी के आने का सूचक माना जाता है

कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष की दीपावली ग्रहों नक्षत्रों का दृष्टि से चमत्कारिक होने वाली है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Diwali 2021: कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष की दीपावली ग्रहों नक्षत्रों का दृष्टि से चमत्कारिक होने वाली है। इस साल दिवाली 4 नंवबर को मनाई जाएगी। दिवाली के दिन माता लक्ष्मी घरों में प्रवेश करती हैं। इस दिन घरों में दीए जलाए जाते हैं। गाय के घी का दीपक आनंद और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।दिवाली को लेकर शकुन शास्त्र में भी कुछ मान्यताएं प्रचलित हैं।

पढ़ें :- Good Friday 2024 : इस दिन मनाया जाएगा गुड फ्राइडे , जानें इतिहास और महत्व

दिवाली की रात अगर आपको उल्लू नज़र आ जाये तो इसको बहुत शुभ माना जाता है। उल्लू को मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। दिवाली की रात इसको देखने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।मान्‍यता है कि उल्‍लू आर्थिक समृद्धि का सचूक होता है।

लक्ष्मी का वाहन उल्लू पक्षी न होकर एक विशिष्ट क्षमता और विलक्षण दृष्टिकोण का प्रतीक है।उलूक नकारात्मक परिस्थितियों में सकारात्मक सोच का द्योतक है।अर्थात वह तब देखने की क्षमता रखता है जब सामान्य जन को नजर नहीं आता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...