1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. दिवाली 2021: दिवाली की साफ सफाई इस बात का रखे ध्यान, लक्ष्मी पूजन के समय तक सब रहेगा चाक चौबंद

दिवाली 2021: दिवाली की साफ सफाई इस बात का रखे ध्यान, लक्ष्मी पूजन के समय तक सब रहेगा चाक चौबंद

दिवाली के पर्व पर दीपक ही इस पर्व की आत्मा है। ऐसी मान्यता है कि दीपावली के दिन माता लक्ष्मी लोगों के घरों में और शुभ स्थान में प्रवेश करती हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

दिवाली 2021: दिवाली के पर्व पर दीपक ही इस पर्व की आत्मा है। ऐसी मान्यता है कि दीपावली के दिन माता लक्ष्मी लोगों के घरों में और शुभ स्थान में प्रवेश करती हैं। इस दिन घरों में दीए जलाए जाते हैं। गाय के घी का दीपक आनंद और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। सेहत के लिए भी अत्यंत उत्तम व लाभदायक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली के द‍िन लक्ष्‍मी पूजन के समय कई जगहों पर दीपक जलाया जाता है।

पढ़ें :- Hanuman Janmotsav 2024 : हनुमान जयंती पर बन रहा है अद्भुत शुभ योग , जानें उपाय और मुहूर्त

इस वर्ष धनतेरस की पूजा 2 नवंबर को होगी, वहीं दिवाली 4 नवंबर की है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल दिवाली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है। इससे पहले घरों में साफ-सफाई का क्रम शुरू हो जाता है। कहते हैं जहां साफ-सफाई होती है, माता वहीं पर वास करती हैं।आईये जानतें है कि साफ सफाई के दौरान कतनी सावधानी का पालन करना है।

घर के ईशान कोण को हमेशा साफ रखना चाहिए। प्रमुख रूप धनतेरस के दिन इस स्थान की साफ-सफाई करने से घर के वास्तु में सुधार होता है। घर में ईशान कोण का स्थान देवताओं के निवास का होता है।

घर के पूर्व के स्थानों को साफ अवश्य करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

दिवाली पर घर की सफाई के दौरान कुछ ऐसे सामान भी मिल सकते हैं। जिन्हें फेंकना नुकसानदेह हो सकता है। घर में किसी पर्स या कपड़ों में आपको पैसे मिल जाएं तो इन्हें संभालकर रख लें। इसे मां लक्ष्मी आशीर्वाद मानें और भूलकर भी बाहर न निकालें।किचन की सफाई में अगर आपको लंबे समय से रख पुराना चावल मिल जाए ता उसे हटाए नहीं।

पढ़ें :- 19 अप्रैल 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को आज मिल सकता है भाग्य का साथ, पढ़ें आपका कैसा रहेगा दिन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...