1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Diwali 2021: दिवाली में जलाएं मिटटी के बने दीपक, भौतिक सुख-सुविधाओं में होगी उ​न्नति

Diwali 2021: दिवाली में जलाएं मिटटी के बने दीपक, भौतिक सुख-सुविधाओं में होगी उ​न्नति

दिवाली में मिटटी के बने दीपक ही इस पर्व की आत्मा है। माना जाता है कि दीपावली के दिन माता लक्ष्मी घरों में प्रवेश करती हैं। इस दिन घरों में दीए जलाए जाते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Deepawali 2021: दिवाली में मिटटी के बने दीपक ही इस पर्व की आत्मा है। माना जाता है कि दीपावली के दिन माता लक्ष्मी घरों में प्रवेश करती हैं। इस दिन घरों में दीए जलाए जाते हैं। गाय के घी का दीपक आनंद और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। सेहत के लिए भी अत्यंत उत्तम व लाभदायक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली के  द‍िन लक्ष्‍मी पूजन के समय कई जगहों पर दीपक जलाया जाता है। ज्‍योत‍िषशास्‍त्र में कुछ ऐसी जगहों का उल्लेख क‍िया गया है जहां दीपक जलाना जरूरी होता है।

पढ़ें :- Good Friday 2024 : इस दिन मनाया जाएगा गुड फ्राइडे , जानें इतिहास और महत्व

दीपावली के द‍िन घर में लक्ष्मीजी के सामने दीपक पूरी रात जलना चाहिए। इसके अलावा घर के आंगन में दीपक जलाना चाहिए। याद रहे यह दीपक रात भर जलना चाहिए।दीपावली के द‍िन घर के आस-पास किसी चौराहे पर दीपक जलाना चाहिए। दीपावली पर घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर दीपक जलाना चाहिए।

दीपावली के द‍िन अगर हो सके तो क‍िसी शमशान में दीपक जलाना चाहिए। यदि ऐसा मंदिर में दीपक जलना चाहिए।दीपावली के द‍िन बेल के पेड़ के नीचे दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे भगवान महादेव की कृपा म‍िलती है।

दीपावली की रात पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना चाहिए। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि वापस लौटते समय पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए। ऐसा करने से धन संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

पढ़ें :- Sheetala Saptami Vrat 2024 : शीतला सप्तमी व्रत रखने से मिलेगी निरोगी काया , जानें महत्व और पूजा विधि
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...