1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. दिवाली 2021: मां लक्ष्मी की इन फूलों से करेंगे पूजा तो जरूर होगी मनोकामना पूरी

दिवाली 2021: मां लक्ष्मी की इन फूलों से करेंगे पूजा तो जरूर होगी मनोकामना पूरी

कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन दिवाली का त्योहार मनाया जाता है।इस साल दिवाली 4 नंवबर को मनाई जाएगी। इस वर्ष की दिवाली ग्रहों नक्षत्रों का दृष्टि से चमत्कारिक होने वाली है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

दिवाली 2021: कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन दिवाली का त्योहार मनाया जाता है।इस साल दिवाली 4 नंवबर को मनाई जाएगी। इस वर्ष की दिवाली ग्रहों नक्षत्रों का दृष्टि से चमत्कारिक होने वाली है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी के विधिवत पूजन का विधान है। मां को हर प्रकार की वस्तुओं के उनका प्रिय पुष्प कमल भी उन्हें चढ़ाने का विधान है। कहा जाता है कि कमल पुष्प पर देवी का वास होता है इसलिए जिन घरों में कमल पुष्प से माता लक्ष्मी की पूजा होती है वहां देवी लक्ष्मी का वास सदैव बना रहता है। और घर में अन्‍न, धन का भंडार भी भरा रहता है।वैभव लक्ष्मी इसी फूल पर बैठती हैं इसलिए उनकी पूजा के लिए इसे जरूरी माना गया है।

पढ़ें :- 18 अप्रैल 2024 का राशिफल : भगवान विष्णु की इन राशियों की कृपा से बढ़ेगी खूब सुख-समृद्धि, जानें अपनी राशि का हाल

मां लक्ष्मी जी की पूजा

कमल का पुष्प देवी लक्ष्मी को अर्पित करने से मनुष्य की बुद्धि निर्मल रहती है और धन का लाभ भी मिलता है। जिसकी बुद्धि निर्मल होती है उस भक्त पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।

भगवान विष्णु के हाथों में शंख, चक्र, गदा और कमल का पुष्प विराजमान होता है। कमल का पुष्प हाथ में होने का तात्पर्य है देवी लक्ष्मी का भगवान विष्णु के साथ होना। ऐसा माना जाता है कि यदि कमल का पुष्प माता लक्ष्मी को अर्पित किया जाता है तो भगवान विष्णु की विशेष कृपा भी भक्त जनों को प्राप्त होती है।

देवी लक्ष्मी को कमल का पुष्प अर्प‌ित करने से सभी पापों से मुक्त‌ि म‌िलती है और घर में सुख समृद्धि का वास होता है।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2024 :  हनुमान जयंती पर कर लें ये उपाय, संकटों से मुक्ति मिल सकती है

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...