1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Diwali 2022: दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार पर कर लें ये उपाय, हर पल मिलेगा मां लक्ष्मी का साथ्

Diwali 2022: दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार पर कर लें ये उपाय, हर पल मिलेगा मां लक्ष्मी का साथ्

सनातन धर्म में प्रकाश के पर्व दिवाली को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस  त्योहार को मनाने के लिए सप्ताह पूर्व ही लोग अपने घरों की साफ सफाई करते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Diwali 2022 : सनातन धर्म में प्रकाश के पर्व दिवाली को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस  त्योहार को मनाने के लिए सप्ताह पूर्व ही लोग अपने घरों की साफ सफाई करते है। और पूरे घर को तोरण , झालरों और पुष्पों से सजाते है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी के स्वागत में लोग घरों के कोने कोने को सजाते है। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी समृद्धि का आर्शिवाद देती है।

पढ़ें :- Parshuram Jayanti 2024 : भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की शक्ति अक्षय थी , जयंती के दिन करें विधि विधान से पूजा

दिवाली पर मां लक्ष्मी के स्वागत में लोग अपने घर  के मुख्यद्वार पर रंगोली, स्वास्तिक बनाने सहित अन्य कुछ उपाय करें। ऐसा करने से लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सुख-संपन्नता घर आती है। इस दिन घर के मुख्य द्वार को स्वास्तिक, तोरण सहित अन्य विभिन्न चीजों के इस्तेमाल से सजा सकते हैं। गेंदे के फूल और आम के पत्तों को मिला कर बनाए गए तोरण बहुत ही ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक लगते हैं। इसके अलावा केले के पत्तों की मदद से भी मुख्य द्वार को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया जा सकता है।

 लक्ष्मी पद चिन्ह लगायें
घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के पद चिन्ह लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। पद चिन्ह लगाते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि पैरों के चिन्ह अंदर की तरफ आते हुए हों।  लक्ष्मी पद चिन्ह के पोस्टर और स्टिकर तो मिलते ही हैं चांदी, पीतल जैसी धातु में भी लक्ष्मी पद चिन्ह आसानी से मिल जाते हैं। अपनी सुविधा अनुसार आप किसी भी तरह के पद चिन्ह को इस्तेमाल अपने मुख्य द्वार को सजाने के लिए कर सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...