1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Domestic air passenger traffic touches record : रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या, हर उड़ान नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है

Domestic air passenger traffic touches record : रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या, हर उड़ान नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है

देश में त्योहारी सीजन चल रहा है। लोग अपने अपने गंतव्यों पर तय समय में पहुंचना चाह रहे है। ऐसे में एविएशन सेक्टर में भी रिकॉर्ड स्तर पर ग्रोथ दर्ज की गई है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Domestic air passenger traffic touches record : देश में त्योहारी सीजन चल रहा है। लोग अपने अपने गंतव्यों पर तय समय में पहुंचना चाह रहे है। ऐसे में एविएशन सेक्टर में भी रिकॉर्ड स्तर पर ग्रोथ दर्ज की गई है। देश में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या अक्टूबर माह में सालाना आधार पर 11 फीसदी बढ़ी है। अक्टूबर महीने में हवाई यात्रियों की संख्या लगभग 11 प्रतिशत बढ़कर 1.26 करोड़ हो गई। बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। अक्टूबर, 2022 में घरेलू मार्गों पर हवाई यात्रियों की संख्या 1.14 करोड़ रही थी, जबकि सितंबर, 2023 में यह आंकड़ा 1.22 करोड़ यात्रियों का था।

पढ़ें :- UP News : शतचंडी महायज्ञ में शामिल हुईं सपा विधायक सैय्यदा खातून , भाजपा चेयरमैन ने गंगा जल से कराया शुद्धिकरण

हवाई यात्रियों की संख्या  ऐतिहासिक स्तर पर पहुंची
घरेलू उड़ानों पर हवाई यात्रियों की संख्या रविवार यानी 19 नवंबर को 4,56,910 पर पहुंच गई, जो एक नया रिकॉर्ड है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को भी हवाई यात्रियों की संख्या 4,56,748 के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंची थी।

हर उड़ान, हर दिन नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है
नागर विमानन मंत्रालय ने सोमवार को सोशल नेटवर्किंग मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “कोविड महामारी के बाद भारत की घरेलू विमानन क्षेत्र के कायापलट की कहानी न केवल जबर्दस्त रही है, बल्कि प्रेरणादायक भी है। सकारात्मक दृष्टिकोण, प्रगतिशील नीतियां और यात्रियों के बीच गहरा विश्वास इसे हर उड़ान, हर दिन नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है।”

रविवार को 4,56,910 यात्रियों ने 5,958 घरेलू उड़ानों से सफर किया। यह संख्या पिछले साल 19 नवंबर को दर्ज 3,93,391 यात्रियों और 5,506 उड़ान गतिविधियों से काफी अधिक है।

दुनिया का सबसे बड़ा विमानन बाजार
नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आंकड़े साझा करते हुए सोमवार को कहा कि देश को दुनिया का सबसे बड़ा विमानन बाजार बनने से कोई नहीं रोक सकता।

पढ़ें :- राहुल गांधी 8 से 14 दिसंबर तक मलेशिया, सिंगापुर और इंडोनेशिया के दौरे पर रहेंगे, प्रवासी भारतीयों से करेंगे मुलाकात

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...