नई दिल्ली। अमेकिरी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस्तीफे की फर्जी खबर से बुधवार को हड़कंप मच गया। हालाकि ये खबर वायरल होने के बाद अमेरिका समेत दुनिया भर में ट्रंप विरोधी लोग जश्न मनाने लगे। दरअसल, बुधवार को ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ न्यूज पेपर के फर्जी संस्करण का व्हाइट हाउस और वॉशिंगटन के तमाम इलाकों में वितरण हुआ। जिसमें लिखा था कि डोनाल्ड ट्रंप ने इस्तीफा दे दिया। मूल न्यूज पेपर के संस्करण की तरह इसे पेश किया गया। इसमें 6 कॉलम में बड़ा शीर्षक दिया गया- ‘अप्रत्याशित: ट्रंप व्हाइट हाउस से विदा, संकट खत्म’
इस खबर के बीच में ही डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर लगी हुई है, जिसमें वो सिर नीचे झुकाए परेशान नजर आ रहे हैं। साथ ही अखबार ने एक मई, 2019 की तारीख भी दर्ज थी। बताया जा रहा है कि व्हाइट हाउस के बार इस न्यूज पेपर को बांट रही एक महिला ने कहा कि वॉशिंगटन पोस्ट का यह विशेष संस्करण लीजिए, यह मुफ्त है। ये पेपर आपकों को कभी नहीं मिलेगा।
FAKE NEWS-PAPER: A clever imitation of the Washington Post is circulating around town. It’s put out by a satirical group called the “Yes Men.” Some are not amused. “I find folks trying to imitate the Post with truly fake news quite unhelpful,” says Geoff Dabello. #fake #washpo pic.twitter.com/PwsKDSVsu8
— Richard Reeve (@abc7Richard) January 16, 2019
यह मामला सामने आने के बाद ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ के अधिकारियों ने ट्वीट कर अपना स्पष्टीकरण दिया। उसने कहा गया कि ट्रंप के इस्तीफे की फर्जी न्यूज वाले अखबार का वितरण किया गया। इस फर्जी न्यूज पेपर से वॉशिंगटन पोस्ट का कोई लेना-देना नहीं है। इस घटना की जांच की जा रही है। हालांकि अभी इस खबर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और व्हाइट हाउस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।